Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    2 hours ago

    रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

     रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में वार्षिक महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर की प्रेसिडेंट,डॉ रश्मि जैन तथा विष्णु सिंघल, गवर्नमेंट फार्मासिस्ट (सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज, जयपुर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में समर्पण भाव से कार्य करते हुए समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। 

    संस्थान के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना एवं वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है तथा विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।

    प्रिंसिपल डॉ. ताराचंद तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्लेसमेंट के क्षेत्र में की जा रही मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्किट, नृत्य एवं गायन जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गूंज से उनका उत्साहवर्धन किया।

    यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि उनके आत्मविश्वास, मनोबल और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    खण्डेलवाल वैश्य धाम (खण्डेला-धाम) जागरण भारत यात्रा आपके द्वार का तीसरे चरण का आगाज
    Next Article
    सामुदाय आधारित पुनर्वास (CBR) कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान केवल दिव्यांगता से संबंधित ही नहीं

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment