Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पोसालिया में कुम्हार-कुमावत समाज की धर्मशाला का शुभ मुहूर्त

    54 minutes ago

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी रहे मौजूद

    सिरोही। जिले के पोसालिया कस्बे में श्री कुम्हार कुमावत समाज द्वारा निर्मित नई धर्मशाला के शुभ मुहूर्त एवं लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत तथा राज्य मंत्री ओटाराम देवासी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। धर्मशाला के निर्माण को समाज की एकता और सामाजिक सहयोग का प्रतीक बताते हुए अतिथियों ने इसकी सराहना की।

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि धर्मशालाएं केवल भवन नहीं होतीं, बल्कि समाज की संस्कृति, परंपरा और एकजुटता का प्रतीक होती हैं। उन्होंने कहा कि कुम्हार-कुमावत समाज ने आपसी सहयोग और समर्पण से इस धर्मशाला का निर्माण कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक भवन भविष्य में शिक्षा, सामाजिक कार्यक्रमों एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेंगे। राज्य सरकार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। कुमावत ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता दें, जिससे समाज और क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

    राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने भी समाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्मशाला का निर्माण सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। कार्यक्रम के अंत में समाज के प्रतिनिधियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और धर्मशाला के सफल संचालन का संकल्प लिया। इस मौके पर परम पुज्य श्री श्री 1008 श्री गोविंद वल्लभदास जी महाराज श्रीपतिधाम नंदवन राजपुरा सिरोही, भाजपा जिला प्रतिनिधि, पाली भरत सिंह राजपुरोहित, सिरोही भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अनिल प्रजापत, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुखराज प्रजापत, समाजसेवी मशाराम कुमावत, शंकरलाल कुमावत, पुराराम कुमावत, मोहनलाल कुमावत, महेंद्र कुमावत सहित अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्य सरकार का उद्देश्य गांवों का समग्र विकास कर आत्मनिर्भर बनाना : मंत्री कुमावत
    Next Article
    बगड़ी में धार्मिक आस्था का महोत्सव : आई माताजी पाट स्थापना

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment