Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रवासी राजस्थानी अपनी जन्मभूमि में भी औद्योगिक इकाईयां स्थापित करें : पशुपालन मंत्री

    1 hour ago

    -हैदराबाद में आयोजित इनवेस्टर मीट में जोराराम कुमावत ने किया संबोधित 

    जयपुर। कृषि विभाग, राजस्थान द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) तथा राजस्थान फाउंडेशन के सहयोग से ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ के तहत शुक्रवार को हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण इनवेस्टर मीट आयोजित की गई। इसमें कृषि, एग्रीटेक, आईटी, बीज प्रौद्योगिकी, संरक्षित खेती और कृषि अनुसंधान से जुड़े प्रमुख उद्योग प्रतिनिधि, निवेशक और विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस दौरान “स्कोप ऑफ आईटी इंटरवेंशन एंड टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन इन एग्रीकल्चर विषय पर विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई। इसमें पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अपना संबोधित दिया। प्रवासी राजस्थानियों को संबोधित करते हुए श्री कुमावत ने उन्हें कर्मभूमि के साथ-साथ अपनी मातृभूमि की आर्थिक मजबूती के लिए राजस्थान में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के यश्स्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के विजन को साकार करने के लिए हर प्रवासी राजस्थानी को भी अपना योगदान देना चाहिए। वर्ष-2047 तक राजस्थान को विकसित स्टेट बनाने की दिशा में प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका अहम है। 

    पैनल चर्चा में आईटीसी, कोरोमंडल, नुजिवीडु सीड्स, खेयती, आईसीआरआईसैट तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑयलसीड्स रिसर्च (आईआईओआर) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान राजस्थान में एग्रीटेक विस्तार, तकनीकी नवाचार, इंटर-स्टेट सहयोग तथा कृषि निवेश के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। 

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती मंजू राजपाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों, उद्योगपतियों और राजस्थान फाउंडेशन के सदस्यों के साथ विशेष संवाद भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने एग्रीटेक कंपनियों के साथ साथ फार्मा कंपनियों से भी वन ऑन वन मीटिंग की ।

    उल्लेखनीय है कि 23 से 25 मई 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ के मुख्य सम्मेलन के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। हैदराबाद इनवेस्टर मीट से पहले दिल्ली, बेंगलुरु तथा अहमदाबाद में भी इनवेस्टर मीट का आयोजन किया जा चुका है। खास बात यह है कि अहमदाबाद इनवेस्टर मीट के दौरान 150 करोड़ से अधिक का निवेश भी राज्य को प्राप्त हुआ है। ‘ग्राम 2026’ में देश-विदेश के निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं नीति निर्माताओं की बड़ी भागीदारी अपेक्षित है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रदेश की गौशालाओं में आयोजित शिविरों में 50 हजार गौवंश का टीकाकरण

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment