Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ऑपरेशन सिंदूर पहली वर्षगांठ - 7 मई “ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा पोस्टर का विमोचन”

    56 minutes ago

    जयपुर। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ 7 मई की स्मृति में पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान द्वारा प्रकाशित पोस्टर “ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा” का विमोचन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने सरकारी निवास पर किया। यह पोस्टर भारतीय सेना के शौर्य और सम्मान को प्रदर्शित करने के लिए तैयार किया गया है। पुरस्कृत शिक्षक फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर फोरम अध्यक्ष निर्मल ग्रोवर, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, फोरम सलाहकार डॉ. कमल किशोर चोटिया तथा डॉ. पवन भास्कर सहित पुरस्कृत शिक्षक उपस्थित थे। ऑपरेशन सिंदूर की गौरवशाली स्मृति के लिए पुरस्कृत शिक्षक फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने प्रदर्शनी तैयार की है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 7 मई के स्थान पर 15 मई को प्रातः 10:30 बजे अजमेर रोड स्थित श्रीमती कमला देवी बुधिया रा.उ.मा.वि. हीरापुरा के सभागार में किया जायेगा। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन अमित भारद्वाज की शहीदी तिथि की स्मृति में शहीद अमित भारद्वाज मेमोरियल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्थानीय विद्यालय के नव प्रवेशित बच्चों को स्टेशनरी वितरित की जायेगी।

                

            

    Click here to Read More
    Previous Article
    आरटीई में चयनित 1.90 लाख बच्चों के शिक्षा अधिकारों के लिए शिक्षा संकुल पर जुटेंगे अभिभावक और विद्यार्थी — गुरुवार को होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन
    Next Article
    गहराई से जीवन जीने की कला: राजस्थान विश्वविद्यालय में त्रि-दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment