Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नीट परीक्षा में बदलाव की घोषणा का स्वागत, ये विद्यार्थियों के लिए सहायक साबित होंगेः नितिन कुकरेजा

    1 hour ago

    कोटा. शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा नीट परीक्षा के आयोजन में बदलाव को लेकर की गई घोषणाओं का एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा स्वागत किया गया है।

     

    इस संबंध में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा लिए गए निर्णय स्वागत योग्य है। सबसे पहले तो समय रहते हुए परीक्षा को पुनः आयोजित करवाने का निर्णय उचित रहा। साथ ही पुनः परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा भी कर दी गई। इसके बाद अब अगले वर्ष से कम्प्यूटर बेस्ड मोड पर परीक्षा करवाने स्वागत योग्य है। उम्मीद है कि परीक्षा ज्यादा बेहतर तरीके से आयोजित करवाई जा सकेगी। इससे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। विद्यार्थियों और अभिभावकांें में परीक्षा के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

     

    कुकरेजा ने आगे कहा कि नीट बड़ी परीक्षा है और लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास इससे जुड़ा है। ऐसे में व्यापक सुधार होने चाहिए और ये एक साथ, एक ही बार में होने चाहिए। इस परीक्षा प्रक्रिया को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है। जेईई की तर्ज पर नीट मेन एवं एडवांस्ड आयोजित की जानी चाहिए। नीट एडवांस्ड के माध्यम से एम्स जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल काॅलेजों में प्रवेश दिया जाए। नीट-मेंस के माध्यम से अन्य मेडिकल काॅलेजों में प्रवेश दिए जाएं।

     

    इसके साथ ही विद्यार्थियों में परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि नीट मेंस दो बार आयोजित की जानी चाहिए, इससे विद्यार्थियों में परीक्षा का तनाव भी कम होगा और उन्हंे दो अवसर मिलने से वे बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हो सकेंगे।

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट परीक्षा के नए स्वरूप के अनुसार तैयारी करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों को बेहतर संसाधनों और सुविधाएं उपलब्ध करवाना एलन की सदैव प्राथमिकता रही है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग को सशक्त बनाने हेतु पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पी.आर.सी.आई.) एवं पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू हस्ताक्षरित
    Next Article
    जेईई-एडवांस्ड परीक्षा कल 17 मई को, कोटा में शामिल होंगे हजारों विद्यार्थी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment