Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा कौशल विकास पाठ्यक्रमों के लिए इंटर्नशिप प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित

    1 hour ago

    कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 06 मई 2026 को  इंटर्नशिप एवं कौशल विकास प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों, वेब डिजाइनिंग यूआई/यूएक्स एवं ग्राफिक डिजाइनिंग, के सफलतापूर्वक समापन पर छात्राओं के लिये प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने प्रमाण-पत्र वितरित किये। वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में डिजिटल क्रिएटिविटी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यूआई/यूएक्स और ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे कौशल आज के युवाओं के लिए अनिवार्य बन चुके हैं।

    इन विशेष पाठ्यक्रमों का उद्देश्य अकादमिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करना है। तीन माह की अवधि में 47 छात्राओं ने उपयोगकर्ता-केंद्रित वेब इंटरफेस तथा प्रोफेशनल विजुअल डिजाइन तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इंटर्नशिप के माध्यम से छात्राओं को वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिला, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता के साथ-साथ व्यावसायिक नैतिकता का भी विकास हुआ। इसी क्रम में विभिन्न संकायों की 22 छात्राओं ने ग्राफिक डिजाइनिंग पाठ्यक्रम में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता को करियर के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। डॉ. जयंती गोयल, विभागाध्यक्ष ने छात्राओं को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम छात्राओं को तकनीक और डिजाइन के क्षेत्र में विविध करियर अवसरों के लिए सक्षम बनाते हैं। अन्त में प्राचार्य डाॅ. सीमा अग्रवाल ने लगभग 70 छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा तैयार किए गए उत्कृष्ट डिजाइन पोर्टफोलियो का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में कोर्स संयोजक दीपा चैहान, स्वाति शर्मा एवं विभाग की प्राध्यापिकाओं सहित छात्राएँ उपस्थित रहीं। 

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का प्रदर्शन
    Next Article
    धौलपुर के कनासिल गांव की दीक्षा त्यागी की किताब राजस्थान साहित्य अकादमी के लिए चयनित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment