Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

    3 months ago

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के सौजन्य से राजस्थान विधान सभा में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जन्मदिवस को सेवा और मानवता के संदेश के साथ मनाना रहा।

    कार्यक्रम में 200 से अधिक स्वयंसेवकों, स्काउट्स-गाइड्स के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।

    इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—

    सुनील चौधरी, जिला अध्यक्ष, जयपुर,

    नरेंद्र सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष, जयपुर एवं निदेशक, रावत एजुकेशनल ग्रुप,

    मनीष सेरावत, सहायक राज्य संगठन आयुक्त, भरतपुर संभाग

    विशाल सैन, सहायक राज्य संगठन आयुक्त, अजमेर संभाग

    मनोज त्रिवेदी, सहायक राज्य संगठन आयुक्त, जयपुर संभाग

    अजय कुमावत, जिला ऑर्गेनाइजर, जयपुर

    मोहन चौधरी, जिला सचिव, जयपुर

    कृष्ण मीणा, जिला प्रभारी, सीकर उपस्थित रहे।

    साथ ही जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के अनेक सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वासुदेव देवनानी के जन्मदिवस के अवसर पर समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश प्रसारित करना रहा। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा इससे पूर्व भी रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    जोधपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुरू हुआ रानी स्टेशन पर ठहराव, आमजन को मिलेगी राहत
    Next Article
    प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बजट संवाद कार्यक्रम

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment