Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ 23 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित होगा रोडशो कृषि क्षेत्र, एग्रीटेक क्षेत्र में साझेदारी और निवेश के अवसरों पर होगा मंथन

    4 hours ago

    जयपुर। राजस्थान को कृषि नवाचार और निवेश का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ रोडशो का आयोजन 23 अप्रैल 2026 को कन्वेंशन हॉल, होटल द अशोक, नई दिल्ली में किया जाएगा।

     

    इस रोडशो का उद्देश्य राज्य की प्रगतिशील कृषि नीतियों, निवेश की संभावनाओं तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना है। साथ ही, यह आयोजन उद्योग, स्टार्टअप्स और अकादमिक संस्थानों के साथ सार्थक साझेदारी को बढ़ावा देगा।

     

    कार्यक्रम कृषि, एग्रीटेक आदि क्षेत्रों से जुड़े नीति मार्गदर्शक, नीति निर्माता, उद्योगपति, उद्यमी, कृषि स्टार्टअप्स, एफपीओ, प्रगतिशील किसान आदि भाग लेंगे।

     

    रोडशो के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा अनुभव साझा करने के लिए सत्र आयोजित किए जाएंगे जिसमें एग्रीटेक क्षेत्र में नवाचार एवं श्रेष्ठ प्रथाओं पर चर्चा होगी तथा राज्य की कृषि क्षेत्र में रूपांतरण की रणनीति एवं विजन पर प्रकाश डाला जाएगा।

     

    इस दौरान प्रमुख कंपनियों, स्टार्टअप्स एवं शिक्षाविदों के साथ राज्य में कृषि क्षेत्र में संभावित सहयोग के अवसरों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

     

    यह रोडशो ‘ग्राम–2026’ की तैयारियों को गति देने के साथ ही राज्य में कृषि क्षेत्र में नवाचार, निवेश और साझेदारी को नए आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    खरीफ–2026 के लिए राजस्थान में बीटी कपास हाइब्रिड बीजों की बिक्री की अनुमति जारी
    Next Article
    मंडियों से गेहूं का समय पर उठाव सुनिश्चित करें— एफसीआई कोटा संभाग में रोटेशन के आधार पर रेक लगाएं-ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment