Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आरटीई का भुगतान न करने पर अधिकारियों के प्रति कठोर कार्रवाई की मांग

    2 weeks ago

    स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ राजस्थान के अध्यक्ष डॉ.एल.सी. भारतीय एवं महामंत्री किशन मित्तल ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं शिक्षा सचिव राजेश यादव को आरटीई के अंतर्गत निजी शिक्षण संस्थानों को पुनर्भरण राशि का भुगतान न होने पर अधिकारियों के प्रति कठोर कार्यवाही करने का पत्र दिया है । महामंत्री मित्तल ने बताया कि 18 जून 2026 को शिक्षा सत्र 2025- 26 की आरटीई के अंतर्गत निजी शिक्षण संस्थानों को पुनर्भरण भुगतान की प्रथम किश्त राशि हेतु दावा प्रपत्र शिक्षा विभाग ने प्राप्त किया था, उक्त दावा प्रपत्र का भुगतान 3 माह बाद भी अभी तक निजी शिक्षण संस्थानों को जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया है ,जबकि शिक्षा विभाग राजस्थान की समस्त निजी शिक्षण संस्थाओं से आरटीई,पुनर्भरण प्रक्रिया व अन्य मद के नाम पर प्रति वर्ष सवा तीन करोड रुपए जबरन चार्ज करता है । इसकी विस्तृत जांच करने करने और अब तक भुगतान नहीं किए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने एवं संस्थाओं के द्वारा प्रस्तुत क्लेम बिल का भुगतान तत्काल संस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा सचिव को लिखा है ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Jssc द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह रावत पब्लिक स्कूल में
    Next Article
    Trump Hails Flydubai Pilot Smit Machchhar as ‘Hero’ After Knife Attack Aboard Dubai-Tel Aviv Flight

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment