Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर द्वारा दीपशिखा कैंपस में एनआईएसएम सर्टिफिकेशन कार्यशाला आयोजित

    3 weeks ago

    विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन एवं निवेश का व्यावहारिक प्रशिक्षण

    जयपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (UOT), जयपुर द्वारा दीपशिखा कैंपस, मानसरोवर, जयपुर मे एमबीए, बीबीए, बीसीए, बी.कॉम एवं बीए” के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक एनआईएसएम सर्टिफिकेशन कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना तथा उन्हें पूंजी बाजार एवं निवेश के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना था।

    कार्यशाला का संचालन प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं उद्योग विशेषज्ञ डॉ. ईशु तैयाल द्वारा किया गया। उन्होंने अपने व्याख्यान में वित्तीय बाजार, स्टॉक एक्सचेंज उत्पाद, डिपॉजिटरी सेवाओं, इक्विटी, म्यूचुअल फंड एवं डेरिवेटिव्स जैसे निवेश विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। डॉ. तैयाल के पास वित्तीय क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का कॉर्पोरेट अनुभव है तथा वे विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में अनेक सेमिनार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं।

    कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन के साथ हुआ, जिसमें निशा ठक्याल ने विद्यार्थियों को कार्यशाला के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर मनोहर सिंह शेखावत एवं अरुणिता जैन भी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और उन्हें शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, धन प्रबंधन, बचत एवं भविष्य की वित्तीय योजना से संबंधित उपयोगी एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

    इस अवसर पर प्रो चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता एवं निवेश संबंधी ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें सही वित्तीय निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाती हैं।

    कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसएस द्वारा ‘विकसित भारत’ अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, प्रतिभाओं को मिला सम्मान
    Next Article
    Rahul नहीं हटा पाए Birla! Lok Sabha में अब क्या होगा? | बड़ा राजनीतिक झटका

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment