Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसएस द्वारा ‘विकसित भारत’ अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

    3 weeks ago

    जयपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राजस्थान विश्वविद्यालय के तत्वावधान में “विकसित भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी उपस्थित रहे, वही विशिष्ट अतिथि के रूप में एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक एस.पी. भटनागर उपस्थित रहे।। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अल्पना कटेजा, कुलगुरु, राजस्थान विश्वविद्यालय ने की। कार्यक्रम संयोजन का दायित्व निकी चतुर्वेदी द्वारा सफलतापूर्वक निभाया गया।

    कार्यक्रम के अंतर्गत “विकसित भारत” अभियान एवं राष्ट्रीय एकीकरण शिविर से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों, कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका को भी पुरस्कार प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

    कार्यक्रम संयोजक निकी चतुर्वेदी ने एनएसएस की वर्षभर की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें सामाजिक सेवा, स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण शिविर तथा सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया गया।

    मुख्य अतिथि एवं राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने संबोधन में “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए तथा एनएसएस जैसी योजनाएं उनके सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम हैं।

    अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा ने एनएसएस की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं में सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करती है। वहीं विशिष्ट अतिथि एस.पी. भटनागर ने एनएसएस की आगामी गतिविधियों के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए स्वयंसेवकों को समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया।

    कार्यक्रम में जिसमें राष्ट्रीय एकीकरण शिविर एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 400 से अधिक स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। समारोह का समापन राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसएस द्वारा ‘विकसित भारत’ अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर द्वारा दीपशिखा कैंपस में एनआईएसएम सर्टिफिकेशन कार्यशाला आयोजित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment