Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सर्दियां बढ़ते ही विद्यालय में छुट्टीयाऺ बढ़ाई

    3 months ago

    पिछले वर्षों की तरह बच्चों की पढ़ाई हो रही है बाधित

    शीतकालीन अवकाश में हो परिवर्तन- विपिन प्रकाश शर्मा 

    हर वर्ष की तरह तेज़ सर्दी पढ़ते ही राज्य के सभी जिलों के विद्यालय में जिला कलेक्टर द्वारा अवकाश घोषित कर दिया जाता है जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है तथा इतनी अधिक सर्दी के कारण शिक्षकों को भी जाने में बहुत परेशानी होती है और अत्यधिक धुंध के कारण यातायात के साधनों के से जाने वाले बच्चों और शिक्षकों की दुर्घटना की संभावना बनी रहती है ।

     

    ऐसे में जब सरकार नवाचार का प्रयोग कर रही है कि 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू कर रही है तो ऐसे में सरकार को अब सर्दियों के अवकाश भी पर भी विचार करना चाहिए।

    राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य महामंत्री महेंद्र पाण्डे ने कहा कि पिछले वर्षों के आंकलन से ग्लोबल वार्मिंग के तहत सर्दियां जनवरी माह के शुरू में 15 दिवस तक अत्यधिक पड़ती है। ऐसे में सरकार को शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी शुरू कर 15 जनवरी तक होने चाहिए।

     

     इससे स्कूल खुलने के बाद बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी तथा शिक्षकों को भी सुविधाजनक रहेगा ।

     

    इस संबंध में राजस्थान प्राथमिक के माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा का कहना है कि जब नवाचार हो रहे हैं तो इस तरह के प्रयोग भी अति आवश्यक है ,इस सत्र में 6 जनवरी से विद्यालय खुल गए हैं लेकिन सभी 41 जिलों में जिला कलेक्टर द्वारा आगामी तिथियां तक विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। इस संबंध में संगठन द्वारा शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है की आगामी शिक्षा सत्र के शिविरा पंचांग में में शीतकालीन अवकाश में व्यवहारिक परिवर्तन किया जाए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रो. डॉ. महेश शर्मा बने आईएससीबी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    Next Article
    जेईई मेन-2026: पहले सेशन की एडवांस्ड सेंटर सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment