Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जेईई मेन-2026: पहले सेशन की एडवांस्ड सेंटर सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी

    3 months ago

    कोटा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2026 के जनवरी में होने वाले पहले सेशन के परीक्षा के लिए परीक्षा शहर एवं परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई है। गुरुवार दोपहर इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया। 

     

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई मेन जनवरी सेशन के लिए इस वर्ष सर्वाधिक 14.10 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इस वर्ष जेईई-मेन जनवरी परीक्षा 21 से 29 जनवरी के मध्य संपन्न होगी, जिसमें 21, 22, 23, 24 व 28 को बीई-बीटेक के लिए दो शिफ्टों में तथा बीआर्क एवं बी-प्लानिंग की परीक्षा 29 जनवरी को एक शिफ्ट में होगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9.00 से 12.00 तथा दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 से 6 बजे के मध्य होगी। 

     

    इस परीक्षा के सेंटर सिटी इंटीमेशन जारी कर दिए गए हैं, जिसमें स्टूडेंट्स को अपने परीक्षा दिनांक एवं परीक्षा शहर का पता जारी किया जा चुका है। जारी की गई एडवांस सिटी इंटीमेशन में विद्यार्थी एवं उसके माता-पिता का नाम, जन्मदिनांक, कैटेगिरी, मीडियम की जानकारी भी जारी की गई है, जिसे विद्यार्थी पूर्ण रूप से जांच ले। परीक्षा के एडमिट कार्ड स्वयं की परीक्षा दिनांक से तीन दिन पूर्व जारी किए जाएंगे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सर्दियां बढ़ते ही विद्यालय में छुट्टीयाऺ बढ़ाई
    Next Article
    राजस्थान बेरोजगार यूनियन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जताया आभार

    Related जॉब और कॅरियर Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment