Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न

    1 hour ago

    जयपुर। आरयू की छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रवीण शर्मा ने बताया कि तीन वर्ष के लंबे अंतराल के बाद राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर एक बार फिर युवा ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता से सराबोर नजर आया। 25 एवं 27 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

    महोत्सव में जयपुर एवं दौसा जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने एकल एवं समूह प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष रूप से वेस्टर्न ग्रुप डांस, फोक ग्रुप डांस तथा मिस्टर एंड मिस यूथ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इन आयोजनों में प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का उत्साह भी देखने लायक रहा—पूरे समय पंडाल खचाखच भरा रहा और हर प्रस्तुति पर जोरदार तालियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

    दूसरे दिन चार स्थलों पर समानांतर आयोजन

    महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय के चार अलग-अलग स्थलों पर आयोजित की गईं, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। नाट्य विभाग में सामाजिक सरोकारों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से समकालीन मुद्दों को उजागर किया।

    डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ लॉन्ग लर्निंग में हिंदी, अंग्रेजी एवं उर्दू काव्य पाठ तथा हिंदी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जहां प्रतिभागियों ने अपनी अभिव्यक्ति क्षमता, तर्कशक्ति और भाषा कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    संगीत विभाग में शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य और सामूहिक लोकगीत की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया। वहीं दृश्य कला विभाग में फेस पेंटिंग, मांडना एवं आशु पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक दृष्टि देखने को मिली।

    महोत्सव में जयपुर एवं दौसा के अनेक महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी ऊंचा रहा। कुल 248 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन किया, वहीं 72 प्रतिभागियों ने आयोजन स्थल पर ही पंजीकरण करवाकर प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिससे कुल भागीदारी और भी प्रभावशाली रही। सभी प्रतियोगिताओं में अनुभवी एवं विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया।

    कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस महोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया। महोत्सव में सभी गतिविधियों में उल्लेखनीय उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय के 'लाइफलाँग लर्निंग विभाग' में आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षा कौशल पर कार्यशाला आयोजित; विद्यार्थियों ने सीखे सीपीआर के गुर
    Next Article
    70 प्रतिशत दिव्यांग सावन ने जेईई-मेन में हासिल किया 99 पर्सेंटाइल

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment