Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान मन्त्र प्रतिष्ठान के नवनिर्मित हवनकुंड में अग्नि प्रवेश एवं पूजन

    2 hours ago

    जयपुर। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के राजस्थान मन्त्र प्रतिष्ठान परिसर में नवनिर्मित भव्य हवनकुंड में विधि-विधान के साथ अग्नि प्रवेश एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.मदन मोहन झा ने की। अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डॉ. राजधर मिश्र ने विधि विधान पूर्वक कुंड में अग्नि का प्रवेश कराया डॉ. कैलाशचंद्र शर्मा ने नवग्रह पूजन किया डॉ. देवेन्द्र कुमार शर्मा ने पूजन एवं हवन कार्य सम्पन्न कराया । डॉ. संदीप जोशी सहित सुप्रीम फ़ाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने यज्ञ में मन्त्रोच्चार पूर्वक आहुतियाँ अर्पित कीं 

    राजस्थान मन्त्र प्रतिष्ठान के निदेशक डॉ. कुलदीप सिंह पालावत ने बताया कि इस पवित्र अनुष्ठान का उद्देश्य विश्वविद्यालय की सुख-समृद्धि, शैक्षणिक उन्नति और वैश्विक कल्याण हेतु मंगल कामना करना है। नवनिर्मित हवनकुंड को भारतीय वास्तुशास्त्र के मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है, जो परिसर में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करेगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना- ऑनलाइन आवेदन के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल
    Next Article
    Ahmed Patel की बेटी Mumtaz Patel ने Congress की पोल खोल दी 🔥 Rahul Gandhi को क्यों कोई नहीं सुनता?

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment