Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में प्रसवोत्तर रक्तस्राव जागरूकता एवं NASG किट प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित

    1 hour ago

    जयपुर। सीतापुरा, जयपुर स्थित रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में प्रसवोत्तर रक्तस्राव (Postpartum Haemorrhage – PPH) के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नॉन-पन्यूमैटिक एंटी-शॉक गारमेंट (NASG) किट के प्रदर्शन हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में सॉफ्ट मेडिकेयर एलएलपी लिमिटेड (Soft Medicare LLP Ltd.) के डायरेक्टर भुवनेश शर्मा एवं उनकी टीम ने NASG किट का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को मातृत्व स्वास्थ्य से संबंधित आपातकालीन परिस्थितियों और प्रसवोत्तर रक्तस्राव के प्रबंधन में NASG किट की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मातृत्व स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर आपातकालीन स्थितियों के प्रति जागरूक करना तथा उनके प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। इस प्रदर्शन से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोग होने वाले उपकरणों और आपातकालीन देखभाल की प्रक्रियाओं को समझने का अवसर मिला।

    इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन प्रेम सुराना, वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना एवं प्राचार्य प्रो. ताराचंद ने भुवनेश शर्मा और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्थान ने विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे शैक्षणिक एवं व्यावसायिक कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

    कार्यक्रम का आयोजन समन्वयक सुश्री विधि शर्मा के समन्वय में किया गया।

    कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए मातृत्व स्वास्थ्य, आपातकालीन प्रबंधन और व्यावहारिक कौशल से संबंधित ज्ञान प्राप्त करने का उपयोगी अवसर रहा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    दीपशिखा कॉलेज में ‘फ्यूज़न फेस्ट 2026’ का भव्य समापन, डांडिया नाइट में विद्यार्थियों ने किया गरबा-डांडिया का शानदार प्रदर्शन
    Next Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय: प्री एम.एड. एवं प्री बी.एड.-एम.एड. प्रवेश प्रक्रिया 2026 की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 23 अक्टूबर तक करें आवेदन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment