Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इंटरनेशनल बिजनेस समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन

    45 minutes ago

    इंडियन काउंसिल फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन (ICEI) एवं फेडरेशन ऑफ़ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप एंड इंडस्ट्री (FUISI) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इंटरनेशनल बिजनेस समिट एंड अवॉर्ड्स 2026” के अंतिम दिन आज देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति, स्टार्टअप्स, निवेशक एवं नवाचार से जुड़े विषेशज्ञों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम में मुख्य अथिति की भूमिका में कैबिनेट मिनिस्टर (जल संसाधन मंत्रालय ) सुरेश रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से आज नीदरलैंड से पधारे विकास चतुर्वेदी (सी ए), सुनील चोपड़ा, डाइरेक्टर एम एस एम ई प्रदीप ओझा, सी ए नीरज मित्तल ने अपने बिजनेस को कैसे जीरो से आई पी ओ तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक तरीको से काम करना चाहिए और नए स्टार्टअप्स को किन किन बारिकीयों को ध्यान में रखते हुए किस दिशा में काम करना चाहिए के बारे में बताया।

    फेडरेशन ऑफ़ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप एंड इंडस्ट्री (FUISI) के चेयरपर्सन डॉ आनंद पोद्दार, अभिषेक जैन और पुनीत सेठी के साथ माननीय मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता देकर और दुप्पटा पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेश रावत ने कहा की राज्य सरकार स्टार्ट अप्स और उद्यमिओं के लिए उनके व्यसाय को बढ़ावा देने की लिए संकल्पित है और नित नए नवाचारों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को ला रही है।

    इंडियन काउंसिल फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन (ICEI) के फाउंडर अभिषेक जैन और पुनीत सेठी ने बताया कि "यह समिट MSMEs और स्टार्टअप्स के लिए एक सशक्त मंच साबित होगा, जो भारतीय उद्यमशीलता को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, हम एक ऐसा समावेशी मंच तैयार कर रहे हैं जहां नवाचार को सम्मान मिलेगा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को मजबूती मिलेगी।"

    कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए मुख्य अथिति द्वारा अवार्ड देकर सम्मनित किया गया

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, धोबी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹30 लाख की स्वीकृति
    Next Article
    हिमालय की ऊँचाइयों पर गूँजा संस्कृत का स्वर “हिमालयस्य शिखरे शिखरे संस्कृतम् संस्कृत की वाणी भारत के घर-घर में गूँजनी चाहिए कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment