Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ग्रीष्मावकाश अवकाशों कटौती के विरोध में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया

    2 hours ago

    जयपुर:/राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने शिविरा पंचांग 2026–27 में ग्रीष्मावकाश व संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश में मनमानी कटौती को लेकर प्रदेश भर में शिक्षकों ने कड़ा विरोध जताते हुए सोमवार जयपुर में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टरों जयपुर को

    ज्ञापन सौपा गया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्म ने कहा की राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों व भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालय खोलना पूर्णतया अव्यावहारिक है। 

    जिला महिला मंत्री रचना राठौड़ ने बताया की अधिकारियों द्वारा बिना नियम के अवकाश कटौती करने को अनुचित बताया उन्होंने कहा की शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार के गलत व अव्यावहारिक निर्णय लिए जाने से सरकार की छवि भी धूमिल हुई है।संगठन के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने शिक्षकों को ग़ैर शैक्षणिक कार्यो में लगाए जाने का विरोध करते हुए विभिन्न प्रकार के अवकाशों में की गई कटौती को तत्काल दूर कर शिविरा कैलेंडर में संशोधन की मांग की हैं

    महिला सह संगठन मंत्री सुरेखा यादव ने बताया की संगठन के आह्वान पर मंगलवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन का बिगुल बजा दिया गया हैं 

     द्वितीय चरण में सभी उपखंड अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है 

     जिलाध्यक्ष कुलजीत सिंह एवं जिला मंत्री अमित मीणा ने बताया कि आज तृतीय चरण में 20 अप्रेल को जिला स्तर पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया ।

    अगले चतुर्थ चरण में 18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में विरोध प्रदर्शन करते हुए विशाल शिक्षक रैली निकाली जाएगी 

     

    कलेक्ट्रेट सर्किल पर रैली निकालकर ज्ञापन में सम्मलित पदाधिकारी , सियाराम शर्मा नवीन कुमार शर्मा मुकेश कुमार मीणा राजेंद्र पारीक शिवराम शर्मा अमित कुमार मीणा ,दीपक खांडा , विभा शर्मा, मंजू मीणा, सुरेखा यादव, लक्ष्मी यादव,संगीता जैन,ओमकला राजबाला, सुनीता फुलवरिया सु,मन देवी राजेंद्र पारीक,क कुशाल तिवाड़ी, रामअवतार मीना, बृजेश शर्मा ,राजकुमारी शर्मा, दुलीचंद शर्मा, नेहा मीना, अनीता मीणा कल्पना शर्मा ,डेजी तिवाड़ी ,मंजू यादव, शशि वर्मा ,कल्पना मीणा अंजू मेहरा , सुमीता यादव, रेनू माहुर ,रंजन रहारिया ,महेश चंद्र मीणा ,राकेश कुमार शर्मा ,राधेश्याम मीणा, सत्यनारायण शर्मा ,वी एस राठौड़,कैलाश नारायण ,रामकुमार सांगवा ,कल्याण सिंह मीणा कोमल शर्मा ,महेश गोठवाल ,प्रताप सिंह चौहान, रामचंद्र सिंह, शिव शर्मा ,सचिन शर्मा ,रेखा बजाज, प्रियंका कपूर ,हेमंत कुमार जांगिड़ एवं संगठन के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा ग्राम तीतरिया में दवाओं के सही उपयोग पर जागरूकता अभियान आयोजित
    Next Article
    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स- एसजीएफआई में ओजस्व गजराज ने जीता रजत पदक

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment