Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संगठन बोला 1 वोट से हार गए CP जोशी पंचायत चुनाव में 1-1 वोट महत्वपूर्ण

    1 day ago

     सबके वोट दिलाने वाले अपने मताधिकार से वंचित

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजस्थान राजेश्वर सिंह को पत्र भेजकर पंचायत चुनाव 2026 में मतदान कर्मियों के मताधिकार की राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने रखी मांग। प्रदेश अध्यक्ष डा रनजीत मीणा ने मांग करते हुए लिखा कि पंचायत चुनाव में लोकसेवकों/कार्मिकों के लिए डाक मतपत्र का विकल्प नहीं रहता है जिसका खामियाजा हजारों कार्मिकों को भुगतना पड़ रहा है। हजारों कार्मिक जब वे स्वयं मतदान दल में होकर चुनाव कार्यो में व्यस्त होते हैं इसी बीच समानांतर रूप से उनके स्वयं के मतदान केंद्र पर वोट डाले जा रहे होते हैं परिणामतः कार्मिक स्वयं का भी वोट नहीं डाल पता है। ऐसे हजारों कार्मिक हैं जो पंचायत चुनाव 2026 में अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित हो रहे हैं। हम सब देख रहे हैं कि लोकतंत्र में एक वोट की कितनी अहमियत होती है इसके कई उदाहरण हैं जिस तरह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी 1 वोट से अपना चुनाव हार गए थे। पंचायत चुनाव में एक-एक वोट बेहद अहम होता है जो कार्मिक अपने गांव में वोट नहीं डाल पाएगा उसे ग्रामीण जीवन भर वोट नहीं डालने का उलाहना देंगे तब कार्मिक को शर्मिंदा होना पड़ेगा। सभाध्यक्ष चंद्रभान चौधरी व महामंत्री तेजकरण मुंडोतिया ने मांग की कि कार्मिकों के लोकतांत्रिक/संवैधानिक अधिकार का परिरक्षण करते हुए उक्त प्रभावित कार्मिकों की किसी अन्य चरण में ड्यूटी लगाई जाए या अन्य समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही भविष्य में इन परिस्थितियों का ध्यान रखा जाए।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    एमजीडी स्कूल में 13वीं नन्हीं छाँव राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित, जयपुर की हीर भाटिया बनीं विजेता
    Next Article
    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने निदेशालय आईसीडीएस की योजनाओं की समीक्षा की

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment