Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित हुई एआई सॉन्ग प्रतियोगिता

    1 hour ago

    जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, में एआई क्लब की ओर से एआई सॉन्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 9 अक्टूबर को आयोजित हुई लगभग 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के रचनात्मक उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना तथा तकनीक के माध्यम से उनकी प्रतिभा को निखारना था।

    प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने एआई तकनीक की सहायता से विभिन्न गानों का निर्माण कर अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीएससी बायोलॉजी की छात्रा राशि राठौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। BSc Bio technology की छात्रा इशिका जैन द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि बीसीए की छात्रा ज़ारा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

    प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को नई तकनीक के साथ प्रयोग करने और अपनी रचनात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

    यह प्रतियोगिता एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल तथा AI क्लब हेड राहुल अग्रवाल एवं एचओडी आईटी सचिन बागोरिया के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित की गई।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    मुख्यमंत्री शर्मा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट
    Next Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित हुई एआई सॉन्ग प्रतियोगिता, गर्ल्स को किया सम्मान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment