Language Settings

अमेरिका-चीन के बीच की जंग तेज

5 hours ago

10

0

बीजिंग ने बदले लिस्टिंग के नियम तो ट्रंप ने दी ये चेतावनी

नई दिल्ली। ग्लोबल टेक इंडस्ट्री और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर पर कब्जे को लेकर अमेरिका-चीन के बीच टकराव तेज हो गया है। एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां देश से बाहर डेटा सेंटर लगाने वाली अमेरिकी कंपनियों पर भारी टैक्स थोपने और 5 देशों को होने वाले एआई चिप एक्सपोर्ट पर सख्ती का ऐलान किया है। दूसरी तरफ चीन ने भी पूंजी और डेटा के बाहरी फ्लो को रोकने के लिए अपनी कंपनियों की विदेशी शेयर बाजारों में लिस्टिंग के नियम बेहद सख्त कर दिए हैं। इन फैसलों से अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी दिग्गज कंपनियों के सामने संकट खड़ा हो गया है।  

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में घोषणा की है कि जो अमेरिकी टेक कंपनियां देश से बाहर कंप्यूटिंग डेटा सेंटर बनाएंगी, उन पर प्रशासन भारी टैक्स लगाएगा। ट्रंप का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है।  

वैसे ट्रंप ने अभी टैक्स की दरों या नियमों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद अमेरिकी राज्यों से अपील की है कि वे अपने यहां डेटा सेंटर लगाने की अनुमति दें।

Click here to Read More
Previous Article
पहले हिंसा और अब जहरीली शराब मौते: राहुल -मणिपुर में 13 मौतों पर गांधी का सरकार पर हमला
Next Article
होर्मुज में खतरा बरकरार, टैंकर पर अज्ञात चीज से हमला

Related विदेश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment