Language Settings

कनाडा में दो भारतीय मूल के लोगों की गोली मारकर हत्या

5 hours ago

9

0

नई दिल्ली। कनाडा में भारतीय मूल के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में एक वॉलमार्ट स्टोर के बाहर हुई। पुलिस का मानना है कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि पहले से निशाना बनाकर किया गया हमला था। शुरुआती जांच में इसका संबंध संगठित अपराध से जुड़ा होने की आशंका जताई गई है। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय गगनप्रीत (गैरी) रेहल और 24 वर्षीय सुखजीत कौर के रूप में हुई है। दोनों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस की एकीकृत हत्या जांच टीम (आईएचआईटी) ने दोनों मृतकों की पहचान सार्वजनिक की है। गगनप्रीत रेहल और सुखजीत कौर पड़ोसी डेल्टा टाउनशिप में रहते थे।

Click here to Read More
Previous Article
पावर स्टेशन में भीषण आग, चार लोगों की मौत और 35 घायल
Next Article
आज सोने की कीमतें गिर गई है: मोदी

Related विदेश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment