Language Settings

होर्मुज में खतरा बरकरार, टैंकर पर अज्ञात चीज से हमला

5 hours ago

10

0

नई दिल्ली। ओमान के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर के इंजन कक्ष में अज्ञात चीज से टक्कर लगी है। इसी बीच ईरान ने अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने इस रणनीतिक समुद्री रास्ते की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ब्रिटेन की समुद्री व्यापार संचालन संस्था यूकेएमटीओ के मुताबिक, शनिवार सुबह 5:50 बजे यूटीसी पर उसे टैंकर से जुड़ी घटना की सूचना मिली। यह घटना ओमान के खासाब से करीब 17 समुद्री मील पूर्व में हुई। टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर की ओर जा रहा था, तभी उसके इंजन कक्ष में किसी अज्ञात चीज से टक्कर लगी। यूकेएमटीओ ने इस घटना को हमले के रूप में दर्ज किया है।

इसकी जानकारी सैन्य अधिकारियों से मिलने की बात कही है। जांच जारी है और इस इलाके से गुजरने वाले जहाजों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

-----------------

Click here to Read More
Previous Article
अमेरिका-चीन के बीच की जंग तेज
Next Article
पावर स्टेशन में भीषण आग, चार लोगों की मौत और 35 घायल

Related विदेश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment