Language Settings

जेईई-मेन 2027 : जनवरी सेशन के लिए 13 लाख से 50 हज़ार अधिक रजिस्ट्रेशन

4 hours ago

15

0

2 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन होंगे कैंसिल, 22 नवम्बर अंतिम तिथि

कोटा. देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। आवेदन के अंतिम दिनों में 1 लाख से अधिक स्टूडेंट्स रोज़ आवेदन कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से भी स्टूडेंट्स को लगातार समय रहते आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया जा रहा है। एनटीए के अनुसार 21 नवम्बर दोपहर 12 बजे तक 13 लाख 29 हज़ार से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। इसमें से 11 लाख 19 हज़ार से अधिक स्टूडेंट्स ने फीस जमा करवा दी है, करीबन 16 प्रतिशत यानी 2 .10 लाख स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन फीस जमा नहीं की है। साथ ही पहले सेशन के लिए करीब 13.50 लाख से अधिक आवेदन हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवम्बर है। स्टूडेंट्स 500 रुपये विलम्ब परीक्षा शुल्क के साथ 26 नवम्बर तक आवेदन कर सकते है।

 

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि पहली बार यह देखने में आया कि बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन के दौरान रजिस्ट्रेशन करने के बाद परीक्षा फीस जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे 2 .10 लाख स्टूडेंट्स सामने आये है जिन्होंने आवेदन में रजिस्ट्रेशन कर लिया परन्तु परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाया ऐसे में ये सभी आवेदन स्वतः ही कैंसिल हो जायेंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन शुल्क जमा नहीं करवाने के कई बड़े कारण हैं। इस वर्ष पहली बार एनटीए की ओर से आवेदन प्रक्रिया में कई बदलाव किए गए हैं। एनटीए ने पहली बार स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने के उपरान्त भी आवेदन में कोई गलती होने पर दुबारा नया आवेदन करने का अवसर दिया है। ऐसे में बड़ी संख्या में स्टूडेंट जिन्होंने आवेदन के दौरान नाम, माता-पिता का नाम, अकेडमिक डिटेल्स, फोटो, मीडियम, कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज का विवरण देने में कोई भी गलती की है तो यह स्टूडेंट आवेदन शुल्क जमा नहीं करके पुनः रजिस्ट्रेशन करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त लाइव फोटो मिसमैच होने के कारण भी पुनः आवेदन किये जा रहे हैं। कई स्टूडेंट्स ऐसे सामने आ रहे हैं, जिन्होंने आधार कार्ड में फोटो, नाम बाद में अपडेट करवाया और पुराने आधार कार्ड से आवेदन कर दिया, ऐसे स्टूडेंट्स भी पुनः आवेदन करते दिखाई दे रहे हैं। इन सब कारणों के चलते कुल रजिस्ट्रेशन संख्या एवं आवेदन फीस जमा कर पूर्ण रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में बड़ा अंतर का गया है, जबकि स्टूडेंट्स को आवेदन के दौरान हुई, कई गलतियों का करेक्शन विण्डो के दौरान करेक्शन का मौका मिलता है। स्टूडेंट्स को चाहिए कि अगर उन्होंने आवेदन में कुछ ऐसी मिस्टैक कर दी है जिनका करेक्शन विण्डो के दौरान करेक्शन संभव है तो अनावश्यक नया आवेदन करने से बचें। करेक्शन विण्डो 27 से 29 नवम्बर तक जेईई मेन वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। .

 

Click here to Read More
Previous Article
राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का समापन समारोह आयोजित
Next Article
जेट-2026: 42 कॉलेज-यूनिवर्सिटी बाहर होने से घटीं 3 हजार सीटें, फिर भी पहले राउंड के बाद 750 से ज्यादा सीटें खाली

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment