Language Settings

जेईई-मेन 2027 जनवरी सेशन के लिए रिकॉर्ड आवेदन

3 hours ago

10

0

 

- अब 500 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ 26 नवम्बर तक हो सकेंगे आवेदन

 

• 15 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, 13.10 लाख से अधिक ने फीस जमा करवाई

 

- अंतिम तिथि तक गत वर्ष से अधिक आवेदन की उम्मीद

 

कोटा. देश में इंजीनियरिंग एजुकेशन के प्रति युवाओं का रूझान बरकरार है। इसका अंदाजा देश में इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदन से लगाया जा सकता है। एक बार फिर इस परीक्षा में आवेदन करने वाले युवाओं की संख्या गत वर्ष से अधिक हो सकती है।

 

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से अंतिम तिथि 22 नवम्बर को फीस जमा करवाने से 12 घंटे पहले तक की सूचना जारी की गई, जिसमें स्पष्ट किया गया कि अब तक 15 लाख 4 हजार 866 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें से 13 लाख 10 हजार 493 ने फीस जमा करवा दी है। 1 लाख 94 हजार 373 स्टूडेंट्स ने फीस जमा नहीं करवाई है। वहीं 22 नवम्बर रात 11.30 बजे के बाद 26 नवम्बर रात 11.30 बजे तक 500 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। ऐसे में संभव है कि गत वर्ष के करीब 13 लाख 55 हजार रजिस्ट्रेशन की तुलना में इस वर्ष कुछ अधिक विद्यार्थी जेईई-मेन 2027 जनवरी सेशन के लिए आवेदन करें।

करेक्शन विण्डो 27 से 29 तक

आहूजा ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से भी स्टूडेंट्स को लगातार समय रहते आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विलम्ब शुल्क से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद करेक्शन विण्डो 27 से 29 नवम्बर तक जेईई मेन वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, इस दौरान विद्यार्थी आवेदन में हुई त्रुटियों को दूर कर सकेंगे।

इस वर्ष ये बड़े बदलाव

पहली बार यह देखने में आया कि बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन के दौरान रजिस्ट्रेशन करने के बाद परीक्षा फीस जमा नहीं कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन शुल्क जमा नहीं करवाने के कई बड़े कारण हैं। इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया में ये बदलाव हुए हैं।

• एनटीए ने पहली बार स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने के उपरान्त भी आवेदन में कोई गलती होने पर दुबारा नया आवेदन करने का अवसर दिया है।

• ऐसे में बड़ी संख्या में स्टूडेंट जिन्होंने आवेदन के दौरान नाम, माता-पिता का नाम, अकेडमिक डिटेल्स, फोटो, मीडियम, कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज का विवरण देने में कोई भी गलती की है तो यह स्टूडेंट आवेदन शुल्क जमा नहीं करके पुन: रजिस्ट्रेशन करते दिखाई दे रहे हैं।

• इसके अतिरिक्त लाइव फोटो मिसमैच होने के कारण भी पुन: आवेदन किये जा रहे हैं। कई स्टूडेंट्स ऐसे सामने आ रहे हैं, जिन्होंने आधार कार्ड में फोटो, नाम बाद में अपडेट करवाया और पुराने आधार कार्ड से आवेदन कर दिया, ऐसे स्टूडेंट्स भी पुन: आवेदन करते दिखाई दे रहे हैं।

• कुल रजिस्ट्रेशन संख्या एवं आवेदन फीस जमा कर पूर्ण रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में बड़ा अंतर का गया है।

 

Click here to Read More
Previous Article
जेट-2026: 42 कॉलेज-यूनिवर्सिटी बाहर होने से घटीं 3 हजार सीटें, फिर भी पहले राउंड के बाद 750 से ज्यादा सीटें खाली
Next Article
कुलगुरु ने किया ‘स्पोर्ट्स, हेल्थ एंड वेलबीइंग’ पुस्तक का विमोचन

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment