Language Settings

पहले हिंसा और अब जहरीली शराब मौते: राहुल -मणिपुर में 13 मौतों पर गांधी का सरकार पर हमला

5 hours ago

8

0

नई दिल्ली। मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को 2 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। इस घटना के बाद राज्य की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस त्रासदी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है और इसे प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताया है। गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है कि मणिपुर में जहरीली शराब से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। यह हादसा नहीं, सरकार की लापरवाही का नतीजा है। पहले हिंसा ने सैकड़ों घर उजाड़े, अब जहरीली शराब उजाड़ रहीं है- सरकार अब भी सो रही है। दोषियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई हो और बिना देरी पीडि़त परिवारों को पूरी सहायता और उचित मुआवजा मिले।

-300 लोग अस्पताल में भर्ती, कई इलाकों में फैला असर

इस मामले में 18 नवंबर से अब तक करीब 300 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। प्रभावित लोगों में ज्यादातर चंदेल जिले के नुंगपान, चकपिकरोंग और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंफाल के अलग-अलग चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है।

Click here to Read More
Previous Article
कश्मीर घाटी में अब एक भी भारत में जन्मा आतंकवादी नहीं हैं: शाह
Next Article
अमेरिका-चीन के बीच की जंग तेज

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment