Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आंसर की जारी, नौ प्रश्नों पर आपत्ति, सात में बोनस अंक की मांग

    3 months ago

    जेईई-मेन 2026-जनवरी सेशन

    कोटा. एनटीए द्वारा आयोजित जेईई-मेन जनवरी सेशन के प्रश्नपत्र, आंसर की और रिकॉर्डेड रेस्पोंस बुधवार को जारी कर दिए गए। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को आपत्तियां लगाने का भी अवसर दे दिया गया। स्टूडेंट्स ने अपने रिकॉर्डेड रेस्पोंस और आंसर का मिलान किया। स्टूडेंट्स की कई सवालों पर आपत्तियां भी रही। इन सवालों के जवाबों को लेकर स्टूडेंट्स ने एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट्स से चर्चा की और उसके बाद नौ सवालों के जवाब सामने आए जिसमें एनटीए और एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट्स व स्टूडेंट्स की राय भिन्न थी। सबसे ज्यादा पांच आपत्तियां फिजिक्स के पेपर में दर्ज कराई गई है।

    एक्सपर्ट विनोद कुमावत ने बताया कि स्टूडेंट्स और एलन एक्सपर्ट्स के अध्ययन के बाद जेईई मेन जनवरी सेशन की परीक्षाओं में नौ सवालों के जवाब ऐसे थे जिनके एलन के जवाब कुछ और थे और एनटीए द्वारा जारी की गई आंसर की में जवाब कुछ और दिए गए हैं। नौ में से सात प्रश्नों में बोनस अंक देने की मांग की गई है। कुमावत ने बताया कि एलन एक्सपर्ट्स द्वारा पेपर्स का अध्ययन कर आंसर की तैयार की जा चुकी है और स्टूडेंट्स अपने आंसर का मिलान कर सकते हैं। एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार विद्यार्थी 6 फरवरी रात 11.50 बजे तक आंसर की को चैलेन्ज कर सकता है।

     

     *21 व 22 को एक-एक आपत्तियां* 

    जेईई मेन परीक्षा के पहले दिन यानी 21 जनवरी को सुबह की पारी में कैमिस्ट्री के पेपर में थर्मोडाइनेमिक्स टाॅपिक से जुड़े एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराई। जबकि 22 जनवरी को शाम की पारी में फिजिक्स के पेपर में वेव आॅप्टिक्स टाॅपिक से आए प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराते हुए बोनस अंक देने की मांग की गई है।

     

     *23 जनवरी को तीन आपत्तियां* 

    सुबह की पारी में कैमिस्ट्री में हैलोजन डेरिवेटिव्स टाॅपिक से आए प्रश्न में आपत्ति दर्ज कराई है। जबकि शाम की पारी में फिजिक्स में एनएलएम टाॅपिक एवं एरर एंड मेजरमेंट से जुड़े प्रश्न में आपत्ति दर्ज कराते हुए बोनस अंक देने की मांग की गई है।

     

     *24 जनवरी को दो आपत्तियां* 

    शाम की पारी में फिजिक्स के पेपर में केटीजी एंड थर्मोडाइनेमिक्स टाॅपिक एवं मैथ्स के पेपर में वेक्टर्स से जुड़े प्रश्न में आपत्ति दर्ज कराते हुए बोनस अंक देने की मांग की गई है।

     

     *28 जनवरी को दो आपत्तियां* 

    सुबह की पारी में फिजिक्स के पेपर में न्यूक्लियर फिजिक्स टाॅपिक एवं शाम की पारी में कैमिस्ट्री के पेपर में इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री टाॅपिक से आए प्रश्न में आत्तियां दर्ज कराते हुए बोनस अंक देने की मांग की है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    पुस्तकालय सोच को दिशा, सपनों को उड़ान और व्यक्तित्व को गहराई देगा- प्रोफ़ेसर जनक सिंह मीणा
    Next Article
    सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, लंबी अवधि में मजबूत बना रह सकता है रुझान

    Related रिजल्ट Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment