Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आरटीई में प्रवेश के लिए अब वार्ड वार नहीं, बल्कि जिला होगा आधार

    3 months ago

    जोधपुर मे बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

    जोधपुर ! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज आर टी ई के माध्यम से प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चे को प्रवेश कराने के इच्छुक अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि अब आरटीई में प्रवेश के लिए वार्ड को इकाई नहीं माना जाएगा! अब जिले को इकाई मानते हुए प्रवेश आवेदन लिए जाएंगे! यानी संपूर्ण जिले में किसी भी विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए उसे जिले का निवासी आवेदन कर सकता है!

     

    गौर तलब है कि अभी तक आरटीई में प्रवेश के लिए उसी वार्ड के लोग आवेदन कर सकते थे जिस वार्ड में वह विद्यालय हो! वार्ड के बाहर स्थित विद्यालयों में प्रवेश के लिए अभिभावकों को वरीयता नहीं मिलती थी! जिसके चलते कई बार बच्चे अच्छे विद्यालय में प्रवेश लेने से वंचित रह जाते थे! शिक्षा मंत्री द्वारा अब पूरे जिले को इकाई मानकर प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू करने से जिले के सभी इच्छुक विद्यार्थी अभिभावक अपनी पसंद अनुसार पूरे जिले के किसी भी स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे! शिक्षा मंत्री ने कहा की बच्चो का हित हमारे लिए सर्वोपरि है!

     

     शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज यहां अपने दो दिवस के जोधपुर प्रवास के दौरान एक निजी होटल में आयोजित स्कूल शिक्षा परिवार के नव वर्ष में मिलन समारोह में निजी स्कूल संचालकों को संबोधित कर रहे थे!

     

     इस अवसर पर भारत सरकार के कला संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा जीव जंतु बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई भी कार्यक्रम में मंचसीन थे!

     

     *पूरी पारदर्शिता से किया तबादले कहीं से कोई शिकायत नहीं*-- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हमने अभी प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, लेक्चरर्स के मिलाकर लगभग 13-14 हज़ार तबादला किए हैं किंतु कहीं से कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है!

     शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दावा किया कि जिस प्रकार कांग्रेस के शासन में तबादलों में भ्रष्टाचार और रुपयों के लेनदेन की शिकायत शिक्षक खुलेआम करते थे! वैसी कोई शिकायत भाजपा शासन में कहीं से भी नहीं आयी है! तबादले में कोई भ्रष्टाचार या लेनदेन की शिकायत नहीं है! हमारी सरकार ने पूरी पारदर्शिता से काम किया है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार नहीं होने दिया है!

    Click here to Read More
    Previous Article
    Sonia Gandhi Discharged from Ganga Ram Hospital After Successful Treatment
    Next Article
    धार्मिक आधार पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर स्कूल चलाने के मामले में बड़ी कार्यवाही

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment