Language Settings

Filters

Channels
Topics
Other Filters

जैसलमेर बस हादसे की गूंज जोधपुर तक, बस फैक्ट्री पर RTO और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन डीटीओ और पांच इंस्पेक्टर की टीम कर रही है जांच, बस निर्माण की प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों की गहराई से पड़ताल, जयपुर के बाद अब जोधपुर में भी सड़कों पर सख्त चेकिंग अभियान

जोधपुर। जैसलमेर से जोधपुर आ रही यात्री बस के दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। हादसे में 20 लोगों की मौत और एक दर्जन से अधिक यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद अब सरकार ने घटना की तह तक जाने के लिए व्यापक जांच की शुरुआत कर दी है।घटना के बाद जांच का दायरा अब जोधपुर तक पहुंच चुका है। परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने उस बस निर्माण फैक्ट्री पर छापा मारा है, जहां हादसे में शामिल बस तैयार की गई थी।फैक्ट्री में आरटीओ और पुलिस की संयुक्त पड़तालसुबह से जोधपुर स्थित फैक्ट्री परिसर में तीन जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) और पांच निरीक्षक (इंस्पेक्टर) की टीम मौजूद रही। टीम ने बस निर्माण की तकनीकी प्रक्रिया, डिजाइन मानकों और सुरक्षा नियमों की गहराई से जांच शुरू की है।सूत्रों के अनुसार, जांच का प्रमुख फोकस बसों में लगाए जाने वाले एसी सिस्टम, आपातकालीन निकास द्वार और सुरक्षा उपकरणों की गुणवत्ता पर है।अधिकारियों ने बस निर्माण के मैकेनिज्म को विस्तार से परखा और यह देखा कि क्या निर्माण के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।हर पहलू की हो रही जॉइंट जांचआरटीओ और पुलिस की टीम जॉइंट ऑपरेशन के तहत हर पहलू की पड़ताल कर रही है —• बस की संरचना और बॉडी फिटिंग की जांच• यात्रियों के प्रवेश व निकास द्वारों की स्थिति• अग्निशमन उपकरणों और आपातकालीन खिड़कियों की उपलब्धता• एसी फिटिंग और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की सुरक्षाजांच टीम ने फैक्ट्री में मौजूद कई बसों की भी फिजिकल जांच की और रिकॉर्ड खंगाले। प्राथमिक जांच रिपोर्ट परिवहन विभाग मुख्यालय को भेजी जा रही है।राजस्थान में सख्त हुआ परिवहन विभागजैसलमेर हादसे के बाद राजधानी जयपुर में बुधवार को सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया था। अब जोधपुर में भी सुबह से परिवहन विभाग की टीमें सड़कों पर सक्रिय हैं।पुराने मॉडल की बसों, निजी संचालित वाहनों और स्कूल बसों की गहन जांच की जा रही है। जिन बसों में सुरक्षा मानकों की कमी पाई जा रही है, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा रही है।घायल यात्रियों का चल रहा इलाजहादसे में घायल हुए एक दर्जन से अधिक यात्री अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। कई गंभीर घायलों का जोधपुर के एम्स और अन्य अस्पतालों में इलाज जारी है।राज्य सरकार ने हादसे की पूरी जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।जैसलमेर बस हादसे ने परिवहन व्यवस्था की लापरवाहियों को उजागर कर दिया है। अब जांच एजेंसियां बस निर्माण से लेकर सड़क सुरक्षा तक हर कड़ी की पड़ताल में जुटी हैं।सरकार का स्पष्ट संदेश है— सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

भारत में वैश्विक पर्यटन की अपार संभावनाएं, जरूरत सिर्फ तलाश और तराश की : गजेंद्रसिंह शेखावत -विश्व पर्यटन सूचकांक में भारत को टॉप-10 में लाने का लक्ष्य, जीडीपी में 10% योगदान का संकल्प -‘वन स्टेट-वन ग्लोबल ट्यूरिज्म डेस्टिनेशन’ को लेकर उदयपुर में राष्ट्री

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में  पर्यटन मंत्रालय की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय पर्यटन कॉन्फ्रेंस हुई। सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वन स्टेट-वन ग्लोबल ट्यूरिज्म डेस्टिनेशन’ विजन के तहत किया गया है, जिसमें देश के सभी राज्यों के पर्यटन मंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और अधिकारी शामिल हुए।इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में होटल मेरिएट में सम्मेलन का भव्य उद्घाटन हुआ।पर्यटन में नई दृष्टि की आवश्यकता : गजेंद्रसिंह शेखावतकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के पास वैश्विक पर्यटन की अपेक्षाओं को पूरा करने की अपार संभावनाएं हैं, बस उन्हें तलाशने और तराशने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पहले पर्यटन क्षेत्र पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन अब राज्यों के बीच पर्यटन विकास को लेकर एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है, जो भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक शुभ संकेत है।उन्होंने बताया कि वर्तमान में विश्व पर्यटन सूचकांक (WTI) में भारत 39वें स्थान पर है और लक्ष्य इसे शीर्ष 10 देशों में शामिल करने का है। साथ ही पर्यटन क्षेत्र का जीडीपी में योगदान 5-6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।शेखावत ने कहा कि कोविड के बाद भारत ने पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली प्रयास किए हैं। वर्ष 2024 में देश में 2 करोड़ विदेशी पर्यटक पहुंचे, वहीं घरेलू पर्यटन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने कहा, “विदेश घूमने से पहले अपने देश को जानें”—इस सोच को आम लोगों में प्रोत्साहित करना समय की मांग है।राजस्थान को सम्मेलन स्थल चुनना गर्व की बात : दिया कुमारीराजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सम्मेलन के लिए राजस्थान को चुनने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य का हर किला, महल और धरोहर अपनी अनूठी कहानी कहता है।उन्होंने कहा, “राजस्थान इतिहास, संस्कृति और विरासत का संगम है। यहां के रंग, लोककला और स्थापत्य विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। राज्य को लीडिंग ट्यूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए कई नवाचार किए जा रहे हैं।”मेवाड़ को मिला पुरखों और प्रकृति का आशीर्वाद : गुलाबचंद कटारियापंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मेवाड़ को पुरखों और प्रकृति दोनों का आशीर्वाद प्राप्त है। यहां झीलें, हरियाली और ऐतिहासिक स्थलों की अनोखी विरासत है।उन्होंने आगंतुकों से उदयपुर और आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने तथा विकास के नए सुझाव देने का आग्रह किया।राजस्थान की प्रस्तुति में झलका शौर्य, संस्कृति और अध्यात्म का संगमराष्ट्रीय पर्यटन कॉन्फ्रेंस के पहले दिन विभिन्न राज्यों ने अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए। राजस्थान की ओर से पर्यटन सचिव राजेश यादव और पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ ने “शौर्य, संस्कृति और आध्यात्म की त्रिवेणी” थीम पर प्रस्तुति दी।राजस्थान ने महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट (उदयपुर), जैसलमेर और पुष्कर को ग्लोबल ट्यूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्तुति में इन स्थलों की कनेक्टिविटी, विकास योजनाएं और संभावित परिणामों की जानकारी दी गई।इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, गुजरात और महाराष्ट्र ने भी अपने प्रस्ताव साझा किए।सम्मेलन का सारयह सम्मेलन भारत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर शीर्ष स्थान दिलाने की दिशा में एक निर्णायक पहल है। पर्यटन मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप देशभर में 50 नए ग्लोबल ट्यूरिज्म डेस्टिनेशन विकसित किए जाएंगे।

राष्ट्र निर्माण में गांधी चिंतन और शिक्षकों की अहम भूमिका, गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, वडोदरा में हुआ महात्मा गांधी राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन और शिक्षक सम्मान समारोह

वडोदरा: बालरक्षक प्रतिष्ठान महाराष्ट्र की गुजरात इकाई द्वारा आयोजित महात्मा गांधी राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन वडोदरा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वाणिज्य भवन सभागार में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।मुख्य अतिथि और वक्ता ने शिक्षकों को किया सम्मानितकार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयप्रकाश सोनी, अध्यक्ष वडोदरा शहर, और मुख्य वक्ता जनक सिंह मीना उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता रमेश कोठारी ने की। इस अवसर पर प्रोफेसर जनक सिंह मीना ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोई भी शिक्षक सामान्य नहीं होता, बल्कि वह भविष्य की पीढ़ियों को तैयार कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।गांधी चिंतन और मूल्य आधारित शिक्षा का महत्वप्रो जनक सिंह मीना ने कहा कि आज की आवश्यकता है कि महात्मा गांधी के चिंतन और विचारों को न केवल पढ़ाया जाए, बल्कि अपने जीवन में अपनाया जाए। उनके विचार सत्य, अहिंसा, सर्वोदय और अंत्योदय की प्रेरणा देते हैं, जिन्हें शिक्षकों को अपने शिक्षण और व्यक्तिगत जीवन में आत्मसात करना चाहिए।शिक्षकों को समर्पित कविता ने बढ़ाया उत्साहसमारोह में उन्होंने शिक्षकों के लिए एक प्रेरणादायक कविता भी प्रस्तुत की:"बढ़ो शिक्षको बढ़ो, तुम्हें तालीम नई अपनानी है,हर बालक के लिए स्वार्थ में पतित नहीं होने देना,निस्वार्थ भावना पैदा कर कर्तव्यपरायणता लाना,अमर महात्मा गांधी के सपने साकार बना लाना,आज तुम्हें ये नाजुक कलियां चंदा सी चमकानी है,बढ़ो शिक्षको बढ़ो तुम्हें तालीम नई अपनानी है।"इस कविता के माध्यम से उन्होंने शिक्षकों को देश के भविष्य को संवारा करने की जिम्मेदारी का अहसास कराया।भारत की उदारवादी दृष्टि और वैश्विक मानवताप्रो मीना ने आगे कहा कि भारत का दृष्टिकोण हमेशा से उदारवादी रहा है और मानवता के प्रहरी की भूमिका निभाता आया है। हमारा दृष्टिकोण विश्वव्यापी है और हम पूरी दुनिया को "वसुधैव कुटुम्बकम्" की भावना से देखते हैं।देशभर के शिक्षकों का सम्मानइस कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य संयोजक धर्मेशभाई जोशी, मनोज चिंचोरे, नरेश वाघ, स्मिताबेन राणा, चेतनाबेन जोशी, निकिताबेन पटेल और लिलाबेन ठाकरडा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।समापन और संदेशकार्यक्रम का समापन शिक्षक और समाज को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने वाले संदेश के साथ हुआ। आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि शिक्षक केवल शिक्षा देने वाले नहीं, बल्कि भविष्य के निर्माणकर्ता और गांधी चिंतन के वाहक भी हैं।

युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण का संगम बना जेईसीआरसी का एनसीसी इंडक्शन सेरेमनी –ब्रिगेडियर सौरभ सिंह शेखावत ने जेईसीआरसी में भरी देशभक्ति की हुंकार –महिलाओं की 34% भागीदारी ने बढ़ाया जेईसीआरसी नेवल विंग का गौरव –सर्विस बिफोर सेल्फ’ की भावना के साथ हुआ नए

जयपुर। राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण और युवा शक्ति में अटूट विश्वास का परिचय देते हुए, जे.ई.सी.आर.सी. यूनिवर्सिटी के नेवल विंग एन.सी.सी. द्वारा सोमवार को इण्डक्शन सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय सेना के पराक्रमी अधिकारी, 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) के पूर्व योद्धा और कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, सेना मेडल एवं वरिष्ठ सेना मेडल जैसे वीरता पुरस्कारों से सम्मानित ब्रिगेडियर सौरभ सिंह शेखावत (सेवानिवृत्त) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह कार्यक्रम जयपुर स्थित आर्मी और एयर विंग के कैडेट्स की उपस्थिति में एक ट्राई सर्विसेस का संगम बन गया, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र सेवा का जज़्बा भरना था। कार्यक्रम में 3 राज नेवल यूनिट जयपुर के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर प्रदीप कुमार भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस नए बैच के आगाज़ की सबसे खास बात देश भक्ति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी रही, जहाँ नए कैडेट्स में फीमेल कैडेट्स की संख्या लगभग 34% है। ब्रिगेडियर शेखावत ने अपने संबोधन में मिलिट्री लाइफ़ के चुनौतीपूर्ण और गौरवपूर्ण पलों को साझा करते हुए कैडेट्स को कहा कि ट्रेनिंग में जो भी सिखाया जाता है, वो खून और कुर्बानियों से लिखा गया है। नेतृत्व के अपने अनुभव से उन्होंने बताया कि एक लीडर की निडरता ही उसकी टीम की ताकत बनती है। अंत में उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे अपने सपनों को सिर्फ देखें ही नहीं, बल्कि उसे पूरा करने के लिए एक जुनूनी की तरह जुट जाएं। मेजर जनरल टी. के. दास ने भी साहस, शौर्य और अटूट भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए कहा कि फौज में धर्म और जाति सिर्फ एक होती है - आपकी यूनिट। लोनावाला स्थित आई.एन.एस. शिवाजी में आयोजित प्रतिष्ठित 'अखिल भारतीय नौ सैनिक कैंप' में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ कैडेट्स को ब्रिगेडियर शेखावत द्वारा सम्मानित किया गया।और हाल हीं में हुए एआईएनएससी 2025 में जेईसीआरसी के सात कैडेट्स ने हिस्सा लिया था, जिनमें कैडेट रुद्र गेपला ने फायरिंग में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया। समारोह में जयपुर के सेंट जेवियर्स, महाराजा कॉलेज, निम्स यूनिवर्सिटी एंड स्कूल, सुबोध कॉलेज, सुबोध महिला कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज और बंसल पब्लिक स्कूल के कैडेट्स भी शामिल हुए।समारोह का समापन कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत के साथ हुआ, जो सिर्फ एक प्रस्तुति नहीं थी, बल्कि मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए जेईसीआरसी की युवा पीढ़ी का जोशीला संकल्प थी, जो “सर्विस बिफ़ोर सेल्फ” की भावना को साकार करता है।

दीयों की रौशनी से हरित भविष्य की ओर: रिस्पायर 25, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, 5 लाख पेड़ों का संकल्प और 20 लाख का फंड – रिस्पायर 25 ने बदली सोच से दिशा तक, युवा, विचार और वचन – साथ आए सस्टेनेबल कल के लिए, रिस्पायर 25: जहाँ यूथ ने सिखा, लीडरशिप भी ग्रीन हो सकती

जयपुर। युवाओं में सस्टेनेबल फ्यूचर के निर्माण की अलख जगाने के उद्देश्य से जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के 'सेंटर फॉर सस्टेनेबिलिटी’ ने 'रिस्पायर 25' का आयोजन किया। इस  दो दिवसीय कार्यक्रम में देश के जाने-माने विशेषज्ञों के कीनोट सेशंस, राउंड टेबल कांफ्रेंस, और कई कंटेस्ट्स भी सम्मिलित थे, साथ ही सेंटर फॉर सस्टेनेबिलिटी का ऑफिशियल इंडक्शन भी हुआ।बिल्डिंग ड्रीम करियर: फ्रॉम क्लासरूम टू बोर्डरूम एवं बियोंड द एजुकेशन बबल: हाओ हाइयर एजुकेशन केन ड्राइव कम्युनिटी सस्टेनेबिलिटी जैसी इकोलॉजिकल थीम्स पर इस इवेंट ने उड़ान भरी। सस्टेनेबिलिटी को भविष्य का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता बताते हुए, फॉर्मर इसरो साइंटिस्ट व सस्टेनेबिलिटी स्पेशलिस्ट पंक्ति पांडे ने कहा कि सस्टेनेबिलिटी केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि सोच और व्यवहार में मौलिक बदलाव लाना है। उन्होंने 'कार्बन फुटप्रिंट' को 'इंविज़िबल कचरा' बताते हुए, मिनिमलिस्ट लाइफ़स्टाइल अपनाने पर जोर दिया। यूएन वुमन की स्टेट कोऑर्डिनेटर, डॉ. मुक्ता अरोड़ा ने एसडीजी को व्यक्तिगत ज़रूरतों से जोड़ते हुए समझाया कि 'जेंडर' समाज द्वारा बनाई गई भूमिकाएं हैं, न कि कोई जैविक नियम। वहीं, सीएसआर लीडर, यूएन रिप्रेजेंटेटिव, सृष्टि दुबे ने भारत में एचआईवी से प्रभावित लोगों, विशेषकर एलजीबीटीक्यूआईए समुदाय के संघर्षों को साझा करते हुए ह्यूमन रिसोर्सेस और भावनात्मक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही, डिजिटल वर्ल्ड के चैलेंजेज को समझाते हुए भारती केओरा (आउटरीच एंड रिलेशनशिप्स, सस्टेनेबल ग्रीन इनिशिएटिव्स) और उनकी असिस्टेंट मधुमिता मज़ूमदार ने रेस्पोंसिबल कंटेंट क्रिएशन और पॉलिसी इम्प्लीमेंटेशन की बात की। राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में एक्सपर्ट्स ने इस बात पर खास ज़ोर दिया कि कैसे हर छात्र को, आगे बढ़ने और लीड करने का मौका दिया जाना चाहिए। चर्चा में यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उठाए गए कदमों, और गिरते अटेंशन स्पैन पर भी प्रकाश डाला। 'रिस्पायर 25' में आयोजित छह अनूठी प्रतियोगिताओं ने छात्रों को सस्टेनेबिलिटी प्रिंसिपल्स को क्रिएटिव एवम प्रैक्टिकल तरीके से सीखने का अवसर दिया। 'सस्टेनेबल स्टाइल फैशन कॉन्टेस्ट' में रीसाइकल्ड मटेरियल से बने इको-फ्रेंडली फैशन का प्रदर्शन हुआ, तो 'रील/मीम कॉन्टेस्ट' ने एसडीजी पर मनोरंजक संदेश दिए। 'ज़ीरो वेस्ट कुकिंग कॉन्टेस्ट' ने कम से कम कचरे के साथ भोजन बनाने की कला सिखाई, जबकि 'मार्केट मेहेम' के माध्यम से छात्रों ने क्वालिटेटिव एजुकेशन के महत्व को प्रैक्टिकल रूप से समझा। इसके अलावा, 'पॉलिसी ड्राफ्टिंग हैकथॉन' और वाइल्डलाइफ फॉरेंसिक्स पर आधारित 'इको-ट्रेस' जैसे आइडियाथॉन ने छात्रों को गंभीर समस्याओं के पॉलिसी बेस्ड सॉल्यूशंस खोजने के लिए प्रेरित किया। और अंत में सस्टेनेबिलिटी को हर एक तक पहुंचाने के लिए ‘ईको ओपन माइक’ का प्रबंध किया गया।जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर, अर्पित अग्रवाल ने यूथ से यूएन के 17 सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को समझने और छोटे-छोटे कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने ने रिस्पायर के अगले वर्ज़न से पहले पूरे राजस्थान में 5 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया, सस्टेनेबिलिटी पर काम करने वाले छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और एकेडेमिक क्रेडिट की घोषणा की, एक विशेष सस्टेनेबिलिटी लैब की स्थापना और ग्रीन स्टार्टअप्स के लिए 20 लाख रुपये के फंड का भी ऐलान किया।यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना, बल्कि इसने यह भी साबित किया कि ऐकडेमिक इंस्टीट्यूशंस की भूमिका केवल डिग्री देने तक सीमित नहीं, बल्कि एक बेहतर और सस्टेनेबल भविष्य के लिए युवा पीढ़ी को तैयार करना भी है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की ओर बड़ा कदम: नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने पर मंथन, शिक्षा विभाग ने किया रणनीतिक बदलाव पर विचार, बढ़ेंगे शिक्षण दिवस और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के अवसर

जयपुर।बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और शैक्षणिक दिनों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग एक बड़े नवाचार की तैयारी कर रहा है। इसके तहत अगले शैक्षणिक सत्र को 1 अप्रैल से शुरू करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।इस संबंध में शिक्षा संकुल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभाग के उच्चाधिकारियों और शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने नए शैक्षणिक सत्र की योजना पर विस्तार से मंथन किया।शिक्षण गुणवत्ता और समय में वृद्धि का लक्ष्यबैठक में शिक्षा सचिव ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र एनईपी 2020 के लक्ष्यों के अनुरूप शिक्षण को और प्रभावी बनाने में मदद करेगा। इससे न केवल शैक्षणिक दिनों की संख्या 180 से बढ़कर 210-220 तक पहुंचेगी, बल्कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अधिक समय मिलेगा।साथ ही, सीबीएसई के शैक्षणिक कैलेंडर से तालमेल स्थापित होने से विद्यालयों में नामांकन दर में भी सुधार की संभावना बढ़ जाएगी। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और उनका शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।परीक्षा, पुस्तक वितरण और शिविरा में बदलाव की तैयारीमाध्यमिक शिक्षा निदेशक ने उपस्थित प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए और कहा कि विभाग आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करेगा। उन्होंने परीक्षा तिथियों, पुस्तक वितरण और स्कूलों में शिविरा की तिथियों में संभावित परिवर्तनों पर भी प्रकाश डाला।चर्चा के मुख्य मुद्देबैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें प्रमुख थे:• राजकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के उपाय• ओरल रीडिंग फ्लूएंसी (ORF) और बुनियादी साक्षरता व सांख्य ज्ञान (FLN) को मजबूत करना• शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति• सभी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के संचालन को सुनिश्चित करनाअभिभावक जागरूकता को प्राथमिकताशिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने नए नवाचार को सफल बनाने के लिए अभिभावक जागरूकता अभियान पर जोर दिया। उनका मानना है कि अगर समय पर सभी अभिभावकों को जानकारी मिल जाए, तो बच्चों का शैक्षणिक अनुभव और भी बेहतर होगा।भविष्य की दिशाशिक्षा विभाग का यह कदम बच्चों के लिए अधिक शिक्षण समय, गुणवत्ता और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। नई योजना के लागू होने के बाद उम्मीद है कि शिक्षा प्रणाली में स्थायी सुधार और विद्यार्थियों की सफलता दर में भी वृद्धि होगी।

राजस्थान नीट यूजी 2025: तृतीय राउंड काउंसलिंग के लिए प्रोविजनल सीट मैट्रिक्स जारी

जयपुर: राजस्थान नीट यूजी मेडिकल एवं डेंटल एडमिशन काउंसलिंग बोर्ड ने बुधवार दोपहर तृतीय राउंड के लिए एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों की प्रोविजनल सीट मैट्रिक्स जारी कर दी।काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा के अनुसार, सीट मैट्रिक्स विभिन्न कैटेगरीज के अनुसार तैयार की गई है। इसमें सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 1855 सीटें और डेंटल कॉलेजों में 400 सीटें शामिल हैं।एमबीबीएस सीटों का वितरणसरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 427 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें गवर्नमेंट कोटे की 61, गवर्नमेंट मैनेजमेंट कोटे की 13 और एनआरआई कोटे की 353 सीटें शामिल हैं। प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कुल 1428 सीटें हैं, जिनमें जनरल कोटे की 1091 और मैनेजमेंट कोटे की 337 सीटें शामिल हैं।बीडीएस कोर्स के लिए सीटेंसरकारी डेंटल कॉलेजों में बीडीएस के लिए कुल 8 सीटें उपलब्ध हैं। प्राइवेट डेंटल कॉलेजों में जनरल कोटे की 317 और मैनेजमेंट कोटे की 75 सीटें शामिल हैं।चॉइस फिलिंग और ऑटो-लॉक की प्रक्रियाकैंडिडेट्स 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक अपनी पसंद की चॉइसेस भर सकते हैं। 19 अक्टूबर शाम 5:00 बजे सबमिट की गई सभी चॉइसेस ऑटो-लॉक हो जाएंगी। तृतीय राउंड के लिए सभी रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को नई चॉइस भरना अनिवार्य है, पिछली सबमिट की गई चॉइसेस मान्य नहीं होंगी।सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशनकाउंसलिंग बोर्ड 27 अक्टूबर को तृतीय राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर घोषित करेगा। कॉलेज अलॉटेड कैंडिडेट्स को 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अकादमिक ब्लॉक, सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज, जयपुर में अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और सिक्योरिटी डिपाजिट की स्लिप के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।नए कॉलेजों का शामिल होनाइस राउंड में दो नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज पहली बार शामिल होंगे। इसमें ईएसऑयसी, जयपुर सरकारी कॉलेज के रूप में और आर्य मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जयपुर प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के रूप में भाग लेंगे।इस तरह तृतीय राउंड में कुल 33 सरकारी मेडिकल कॉलेज, 15 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, 2 सरकारी डेंटल कॉलेज और 15 प्राइवेट डेंटल कॉलेज अपने एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में एडमिशन देंगे।राजस्थान नीट यूजी 2025 की तृतीय राउंड काउंसलिंग उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण चरण साबित होगी। उम्मीदवारों को समय पर चॉइस भरने और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने की सलाह दी जा रही है।

महाभारत के कर्ण अभिनेता पंकज धीर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कैंसर से लंबे समय तक लड़ाई के बाद हुआ निधन

मुंबई। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। पंकज धीर, जिन्होंने बीआर चोपड़ा के महाकाव्य टीवी सीरियल महाभारत में कर्ण का यादगार किरदार निभाया था, का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे पंकज धीर ने इस बीमारी के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी, लेकिन हाल के महीनों में कैंसर वापस लौट आया और उनका निधन हो गया।कैंसर से संघर्ष और अंतिम समयपंकज धीर ने कैंसर पर काबू पाया था और उनकी स्थिति पहले बेहतर थी, लेकिन कुछ समय बाद बीमारी ने फिर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उनकी सर्जरी भी हुई थी, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका। उनके निधन की खबर से फैन्स और इंडस्ट्री दोनों स्तब्ध हैं।परिवार और फिल्मों का सफरपंकज धीर का परिवार भी इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। उनके बेटे निकितन धीर और बहू कृतिका सेंगर भी एक्टिंग कर रहे हैं। पंकज धीर के पिता सीएल धीर मशहूर डायरेक्टर थे, जिन्होंने परवाना और माई फादर गॉडफादर जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। पंकज धीर ने अनीता धीर से शादी की थी, जो एक जाने-माने कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं।इंडस्ट्री और फैन्स के लिए एक बड़ी क्षतिपंकज धीर की एक्टिंग और उनके निभाए किरदार हमेशा याद रहेंगे। महाभारत में कर्ण का उनका रोल आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। उनके निधन की खबर ने फैन्स और सहयोगियों को गहरे शोक में डाल दिया है।अंतिम संस्कारपंकज धीर का अंतिम संस्कार 15 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा।

बिहार चुनाव और अंता उपचुनाव में धनबल पर सख्त निगरानी, प्रवर्तन एजेंसियां अलर्ट मोड पर,चुनाव आयोग ने दिए कड़े निर्देश, व्यय पर्यवेक्षक तैनात — 2.45 करोड़ की जब्ती अब तक

जयपुर। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और अंता उपचुनाव में धनबल, मुफ्तखोरी और अवैध प्रलोभनों पर लगाम कसने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठाए हैं। आयोग ने सभी प्रवर्तन एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चुनाव के दौरान किसी भी रूप में नकदी, शराब, ड्रग्स या अन्य सामग्री के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।व्यय पर निगरानी के लिए तैनात पर्यवेक्षकमुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की पारदर्शी और प्रभावी निगरानी के लिए व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही, उड़न दस्ते, स्थिर निगरानी दल (SST) और वीडियो निगरानी टीमें लगातार 24 घंटे सक्रिय रहेंगी ताकि मतदाताओं को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर तुरंत कार्रवाई हो सके।ऑनलाइन सिस्टम से होगी जब्ती की रिपोर्टिंगनिर्वाचन आयोग ने “इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ESMS)” नामक ऑनलाइन प्रणाली को भी सक्रिय कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रवर्तन एजेंसियां जब्ती और अवरोधन की जानकारी रियल टाइम में अपलोड करेंगी, जिससे पूरे राज्य में कार्रवाई का केंद्रीकृत मॉनिटरिंग संभव होगा।आमजन को परेशानी न हो, इसके निर्देशआयोग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जांच या निरीक्षण के दौरान प्रवर्तन टीमें किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी न पहुंचाएं। अंता विधानसभा क्षेत्र के मतदाता किसी भी उल्लंघन या संदेह की जानकारी सी-विजिल ऐप के माध्यम से सीधे रिपोर्ट कर सकते हैं।अंता उपचुनाव में अब तक 2.45 करोड़ की जब्तीअंता उपचुनाव-2025 के लिए आईआरएस अधिकारी मुकेश राठौड़ को व्यय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। अब तक इस क्षेत्र में 2 करोड़ 45 लाख रुपए मूल्य की जब्ती की जा चुकी है। इसमें पुलिस विभाग द्वारा 2 करोड़ 38 लाख रुपए, आबकारी विभाग द्वारा 6 लाख रुपए, तथा अन्य विभागों द्वारा लगभग 1 लाख रुपए की कार्रवाई शामिल है।निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और धनबल या प्रलोभन के जरिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ऑर्गेनिक फूड मार्केट का शुभारंभ, कृषि ज्ञान धारा 2.0 का विधिवत प्रमोचन

जयपुर।राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा, जयपुर में गुरुवार 16 अक्टूबर को दोपहर 2.30 बजे कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ऑर्गेनिक फूड मार्केट का उद्घाटन करेंगे। इसी अवसर पर कृषि ज्ञान धारा 2.0 का औपचारिक प्रमोचन और आईएचआईटीसी संस्थान की वार्षिक पत्रिका हरित दर्पण का विमोचन भी किया जाएगा।कृषि ज्ञान धारा 2.0 : किसानों के लिए तकनीकी जानकारी का नया माध्यमकृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव राजन विशाल ने बताया कि आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए किसानों तक तकनीकी जानकारी और विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से कृषि ज्ञान धारा 2.0 कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम को पहले संस्करण की तुलना में और अधिक संवादात्मक एवं प्रभावी बनाया गया है। इसका पायलट संस्करण मार्च 2025 में शुरू किया गया था, जिसका विधिवत शुभारंभ अब किया जा रहा है।कृषि ज्ञान धारा कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक और विभागीय अधिकारी भाग लेते हैं। विषय विशेषज्ञ सरल और रोचक तरीके से कृषि से जुड़ी समसामयिक जानकारियां किसानों तक पहुंचाते हैं। यह कार्यक्रम विभाग के यू-ट्यूब चैनल (कृषि ज्ञान धारा राजस्थान) पर प्रत्येक गुरुवार को शाम 3.00 से 4.00 बजे तक प्रसारित किया जाता है।इसमें 40 मिनट तक कृषि संबंधी जानकारी और 20 मिनट प्रश्नोत्तर सत्र होता है, जिसमें किसानों की समस्याओं के समाधान दिए जाते हैं। अब तक 27 एपिसोड प्रसारित किए जा चुके हैं, जिनसे लगभग 5 लाख किसान लाभान्वित हो चुके हैं।ऑर्गेनिक फूड मार्केट : जैविक उत्पादकों के लिए नया प्लेटफार्मराजन विशाल ने बताया कि राज्य में जैविक खेती से जुड़े उत्पादकों को उपभोक्ताओं से सीधे जोड़ने और उपभोक्ताओं को प्रमाणित जैविक उत्पाद उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ऑर्गेनिक फूड मार्केट की स्थापना की गई है।प्रारंभिक चरण में इस मार्केट का संचालन राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा में प्रत्येक शनिवार और रविवार को सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक किया जाएगा। यहां राजस्थान बीज एवं जैविक प्रमाणिकरण संस्था द्वारा प्रमाणित (स्कॉप सर्टिफिकेटधारी) उत्पादक अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे।इस मार्केट में कुल 10 स्थान निर्धारित किए गए हैं, जो उत्पादकों को निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक उत्पादक को अधिकतम तीन महीने तक स्थान दिया जाएगा। इच्छुक प्रमाणित उत्पादक संस्थान के निदेशक को आवेदन कर सकते हैं।मुख्य उद्देश्यऑर्गेनिक फूड मार्केट की स्थापना का मुख्य लक्ष्य जैविक उत्पादकों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और बिक्री के लिए एक सशक्त प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। साथ ही उपभोक्ताओं को प्रमाणित, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण जैविक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।

आईआईएम रायपुर में ‘एमबीए इन पब्लिक पॉलिसी’ कोर्स की शुरुआत

रायपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर, एक अग्रणी संस्थान जो ‘बिल्डिंग बिजनेस ऑनर’ के लिए जाना जाता है, ने अपने 16वें स्थापना दिवस का आयोजन किया। इन 16 वर्षों के सफर में प्रबंधन शिक्षा, नवाचार और नेतृत्व विकास में अपनी अग्रणी भूमिका को उजागर करते हुए, इस अवसर पर शिक्षा और उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं ने संस्थान की यात्रा पर विचार किया और भविष्य की कार्यशक्ति तैयार करने में इसके योगदान पर चर्चा की। इस अवसर पर निदेशक-प्रभारी प्रो. संजीव पराशर ने कहा, ‘‘पिछले सोलह वर्षों में, आईआईएम रायपुर ने न केवल एक मजबूत शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण किया है, बल्कि नवाचार, शोध और उद्योग सहयोग का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। आने वाले वर्षों में हमारा ध्यान ऐसे भविष्य-तैयार नेताओं को तैयार करने पर है, जो जटिलताओं को फुर्ती, सहानुभूति और उद्देश्य के साथ संभाल सकें।‘‘ प्रो. भरत भास्कर, निदेशक, आईआईएम अहमदाबाद ने कहा कि आज के दौर में तकनीकी समझ के साथ मानवीय दृष्टिकोण से नेतृत्व करना बेहद ज़रूरी है। श्री संबासिवन जी, सीएफओ, टाटा प्ले ने इस बात पर जोर दिया कि कॉर्पोरेट दुनिया में अब बहु-विषयक सोच और फुर्ती से निर्णय लेने की क्षमता की पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरत है। वहीं, श्री राजीव जैन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट मार्केटिंग, डीएस ग्रुप ने बताया कि किस तरह ब्रांड स्टोरीटेलिंग और उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण आज की तेज़ी से बदलती दुनिया में मार्केटिंग को एक नया रूप दे रहे हैं।

आईआईएम सम्बलपुर ने आई-हब फाउंडेशन का दिल्ली चैप्टर लॉन्च किया, ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न को साकार करने की दिशा में नवाचार और उद्यमिता को नया प्रोत्साहन

नई दिल्ली।भारत के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) सम्बलपुर ने अपने व्यवसाय इन्क्यूबेशन सेंटर आई-हब फाउंडेशन के दिल्ली चैप्टर की शुरुआत की। यह पहल नवाचार-आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने और ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस चैप्टर का उद्घाटन आईआईएम सम्बलपुर के वार्षिक व्यवसाय सम्मेलन ‘मर्मग्या 10.0’ के प्रारंभिक कार्यक्रम के दौरान, संस्थान के दिल्ली परिसर में किया गया।भारत डिजिटल परिवर्तन के नए युग में अग्रणी – विभोर जैनमुख्य अतिथि विभोर जैन, कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी, ओएनडीसी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर डिजिटल परिवर्तन के अग्रणी देशों में शामिल है।उन्होंने कहा, “भारत ने दुनिया के सबसे बड़े बायोमेट्रिक पहचान कार्यक्रम से लेकर मोबाइल कनेक्टिविटी के विस्तार तक, तकनीकी क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लागू होने से देश की अर्थव्यवस्था अधिक एकीकृत, पारदर्शी और दक्ष बनी है, जिससे व्यवसायों को सशक्त करने और राष्ट्र की विकासगाथा को नई गति देने में मदद मिली है।”नवाचार के सफर में नया अध्याय – प्रो. महादेव जायसवालआईआईएम सम्बलपुर के निदेशक प्रोफेसर महादेव जायसवाल ने कहा कि आई-हब फाउंडेशन का दिल्ली चैप्टर, संस्थान के नवाचार और उद्यमिता के मिशन को और सशक्त करेगा।उन्होंने कहा, “यह नया चैप्टर हमारे पूर्व छात्रों, उद्यमियों और नवप्रवर्तकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे न केवल अपने विचारों को वास्तविकता में बदल सकेंगे, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में भी सक्रिय योगदान देंगे।”जायसवाल ने आगे कहा कि आईआईएम सम्बलपुर का उद्देश्य प्रबंधन शिक्षा को केवल अकादमिक सीमाओं तक सीमित न रखकर, उसे समाजिक और आर्थिक परिवर्तन का उपकरण बनाना है।नवाचार और उद्यमिता के लिए बनेगा सशक्त नेटवर्कआई-हब फाउंडेशन का दिल्ली चैप्टर देशभर में नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र (Innovation Ecosystem) को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म स्टार्टअप्स, उद्योग, निवेशकों और शिक्षाविदों को एकजुट करेगा, ताकि नए विचारों को व्यवसाय में बदलने की प्रक्रिया को गति दी जा सके।इस पहल के माध्यम से आईआईएम सम्बलपुर का लक्ष्य है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से उभर रहे युवा उद्यमियों को संसाधन, मार्गदर्शन और नेटवर्किंग के अवसर मिलें।‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में एक मजबूत कदमआईआईएम सम्बलपुर की यह पहल भारत को नवाचार, कौशल और आत्मनिर्भरता के नए दौर में प्रवेश दिलाने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है। संस्थान का मानना है कि जब शिक्षा, उद्योग और उद्यमिता एक साथ मिलकर कार्य करेंगे, तभी ‘विकसित भारत 2047’ का सपना साकार हो सकेगा।

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का 55वां स्थापना दिवस एवं साहित्योत्सव का शुभारम्भ, भारतीय संस्कृति सभ्यता की संवाहक है संस्कृत भाषा- झाबर सिंह खर्रा

जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली का 55वां स्थापना दिवस एवं साहित्योत्सव बुधवार को विश्वविद्यालय के जयपुर परिसर, त्रिवेणी नगर में भव्य रूप से आयोजित हुआ। जयपुर परिसर निदेशक प्रो वाई एस रमेश ने बताया कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 8:00 बजे श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ के साथ हुआ। तत्पश्चात संस्कृत पुस्तकों की प्रदर्शनी और धर्माधिकरण (Moot Court) का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि झाबर सिंह खर्रा, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री, राजस्थान सरकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो.श्रीनिवास वरखेड़ी ने की। इस अवसर पर सारस्वत अतिथि के रूप में डॉ. गुलाब कोठारी, प्रधान सम्पादक, राजस्थान पत्रिका तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व सांसद सीकर, और प्रो. मदन मोहन झा, शैक्षणिक अधिष्ठाता (सीएसयू) उपस्थित रहे। इस अवसर पर पत्रिका समूह के प्रधान सम्पादक डॉ. गुलाब कोठारी का विशेष सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।  मुख्य अतिथि झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा और सभ्यता की संवाहक है। वसुधैव कुटुम्बकम् का यह संदेश देती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परंपरा और आधुनिकता के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है, जहाँ वेद-विज्ञान, दर्शन-डिजिटल और नीति-नवाचार का सुंदर संगम देखने को मिलता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जयपुर परिसर के लिए आवश्यक भूमि आवंटन हेतु राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय शास्त्र और छात्र रक्षा दोनों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में भारतीय विधिशास्त्र, ITEP यौगिक विज्ञान, आयुर्वेद गुरुकुलम् जैसे नये कार्यक्रम प्रारम्भ किए गए हैं। साथ ही छात्रवृत्ति राशि को 50% तक बढ़ाया गया है। कुलपति ने जयपुर परिसर में वेद-वेदांग विज्ञान परंपरा पर शोध को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई तथा एआई आधारित संस्कृत चैलेंज की घोषणा की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षिक परियोजनाओ का लोकार्पण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार जताते हुये विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों के योगक्षेम हेतु स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया गया। अब विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को योगेक्षेम योजना के अंतर्गत चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। कुलपति वरखेड़ी ने कहा कि विश्वविद्यालय, आदर्श महाविद्यालय के सभी रिक्त पदों को आगामी 6 माह में भरा जायेगा। साथ ही तीन परिसरों में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होने की घोषणा भी की गई। इस अवसर विशिष्ट अतिथि स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती ने संबोधन में कहा कि वेदों की छत्रछाया में ही चरित्र निर्माण संभव है। संस्कृत विश्व की जनवाणी है, जो शांति और ज्ञान का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने छात्रों से वेदविज्ञान और सनातन संस्कृति के अनुसरण की प्रेरणा लेने की बात कही ।  सह निदेशक प्रो बोधकुमार झा ने बताया की साहित्योत्सव के तहत अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में मंथन सत्र आयोजित हुआ। जिसमे मुख्य वक्ता पत्रिका समूह सम्पादक डॉ गुलाब कोठारी ने वेदों के वैज्ञानिक महत्व को सामाजिक परिप्रेक्ष्य में उपयोगी बताते हुये शोध के नये आयाम उपस्थापित किये। अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रो. रमेश कुमार पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विकसित भारतम् विषय पर संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित संस्कृत कवियों ने काव्यपाठ किया। समापन सत्र में *को भवति बृहस्पति* कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति कि तर्ज पर संस्कृत कि क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा इस प्रतियोगिता में परिसर के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा ओलम्पियाड के राष्ट्रीय स्तर के विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। एवं कुलपति पुरस्कार योजना के अंतर्गत रामजीलाल मीणा, गिरधर गोपाल पोपली, देवेन्द्र सिंह, एवं वृंदावन को कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व निदेशक प्रो.अर्कनाथ चौधरी, प्रो. सुदेश शर्मा, प्रो. भगवती सुदेश, प्रो.लोकमान्य मिश्र निदेशक IQAC प्रो. ईश्वर भट्ट. प्रो शिवकांत झा, प्रो. रामकुमार शर्मा, प्रो ताराशंकर पाण्डेय,प्रो.सत्यनारायण शर्मा, प्रो. सत्यम कुमारी, वित्त अधिकारी संजीव कुमार गोयल, डॉ. फतह सिंह, प्रो. संतोष मित्तल, प्रो. विष्णुकांत पाण्डेय, प्रो. कुलदीप शर्मा, प्रो. गणेश टी. पंडित, डॉ. कैलाश सैनी, डॉ. विजय दाधीच, डॉ. प्रमोद बुटोलिया डॉ योगेन्द्र दीक्षित सहित सैकड़ों विद्वान् छात्र-छात्राए उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डम्बरुधरपति, डॉ. रानी दाधीच एवं डॉ. रेखा शर्मा ने किया।

प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने किया जोधपुर क्षेत्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला का निरीक्षण, डीएनए परीक्षण प्रक्रिया की ली विस्तृत जानकारी, वैज्ञानिकों को दिए समयबद्ध जांच के निर्देश

जयपुर।शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री और जोधपुर जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को जोधपुर स्थित क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (Regional Forensic Science Laboratory) का निरीक्षण किया। उन्होंने जैसलमेर बस दुर्घटना में मृतकों की पहचान के लिए जारी डीएनए परीक्षण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ जांच पूरी करने के निर्देश दिए।डीएनए जांच प्रक्रिया का किया गहन अवलोकननिरीक्षण के दौरान दिलावर ने प्रयोगशाला के डीएनए अनुभाग का दौरा किया और वैज्ञानिकों व तकनीकी विशेषज्ञों से बातचीत की। उन्होंने सैम्पल रिसीविंग से लेकर प्रोफाइल जेनरेशन तक की पूरी जांच प्रक्रिया — प्राथमिक स्क्रीनिंग, आइसोलेशन, एम्प्लीफिकेशन और डेटा विश्लेषण — की जानकारी प्राप्त की।मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षण वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप और समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं, ताकि मृतकों की पहचान शीघ्र सुनिश्चित हो सके और उनके परिजनों को राहत मिल सके।प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत देने पर जोरदिलावर ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और राज्य सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि डीएनए रिपोर्ट तैयार होते ही जिला प्रशासन को सौंपी जाए, जिससे पहचान की प्रक्रिया में देरी न हो और परिजनों को शीघ्र सहयोग एवं राहत प्रदान की जा सके।उन्होंने कहा कि “फोरेंसिक जांच की सटीकता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर सैम्पल की सुरक्षा, रिकॉर्ड-कीपिंग और टेस्टिंग लॉग्स को वैज्ञानिक अनुशासन के साथ संधारित किया जाए।”सुविधाओं और उपकरणों की स्थिति की समीक्षानिरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने डीएनए एनालाइज़र, थर्मल साइक्लर, सीक्वेंसर, बायोसेफ्टी कैबिनेट और डेटा इंटरप्रिटेशन सिस्टम की कार्यक्षमता की समीक्षा की। उन्होंने प्रयोगशाला की परीक्षण क्षमता, लंबित सैम्पलों की संख्या और अन्य जिलों से प्राप्त रेफरेंस सैम्पलों की स्थिति की भी जानकारी ली।दिलावर ने कहा कि “आपातकालीन परिस्थितियों में फोरेंसिक प्रयोगशाला की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। तकनीकी दक्षता के साथ मानवीय संवेदनशीलता बनाए रखते हुए कार्य करें।”अधिकारियों और वैज्ञानिकों को दिए दिशा-निर्देशमंत्री ने निर्देश दिए कि डीएनए टेस्टिंग की प्रत्येक प्रक्रिया में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाए और रिपोर्ट तैयार करने में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। उन्होंने वैज्ञानिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि "आपका कार्य केवल तकनीकी नहीं, बल्कि मानवीय सेवा का भी प्रतीक है। हर रिपोर्ट किसी परिवार की उम्मीद से जुड़ी है।"कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूदनिरीक्षण के दौरान युवा मामले एवं खेल विभाग के राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, प्रभारी सचिव दिनेश कुमार, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, एफएसएल निदेशक अजय शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, डीएनए डिवीजन के विशेषज्ञ और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बस हादसे के घायलों से मिले प्रभारी मंत्री, मदन दिलावर कहा – यह त्रासदी अत्यंत पीड़ादायक, राज्य सरकार हर पल पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है

जयपुर।राज्य के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर बुधवार को जैसलमेर बस हादसे में घायल यात्रियों से मिलने महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट पहुंचे। उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।"दुख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश एकजुट है"परिजनों से बातचीत के दौरान दिलावर ने कहा कि यह समय पूरे प्रदेश को एक सूत्र में बाँधने का है। राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकग्रस्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति मिले।हर घायल को मिले सर्वोत्तम इलाज – दिलावरप्रभारी मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सीय उपचार और आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों की स्थिति, जलन के प्रतिशत, उपचार पद्धति और अस्पताल की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।दिलावर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर घायल की जान बचाना और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दिलाना है।बर्न यूनिट और सुविधाओं का किया निरीक्षणमंत्री ने बर्न यूनिट में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट, इंटेंसिव केयर बेड्स, दवाइयों और नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक मरीज के लिए अलग चिकित्सकीय दल नियुक्त किया जाए, जो 24 घंटे मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे।परिजनों से मुलाकात, सुविधाओं की ली जानकारीदिलावर ने अस्पताल परिसर में डीएनए सैंपल देने आए परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने उनके ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।परिजनों ने प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।अनेक जनप्रतिनिधि रहे मौजूदइस अवसर पर उद्योग राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, विधायक छोटी सिंह राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।