Language Settings

Filters

Channels
Topics
Other Filters

एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप में पाकिस्तान शर्म से पानी-पानी, लगा दी हार की हैट्रिक, ऑस्ट्रेलिया ने 107 रनों से रौंदा

महिला वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान ने हार की हैट्रिक लगा दी है. ऑस्ट्रेलिया ने पाक टीम को 107 रनों से रौंद दिया है. कंगारू टीम ने पहले खेलते हुए 221 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने 109 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. एक तरफ पाकिस्तान की ये लगातार तीसरी हार है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है. ऑस्ट्रेलिया बैटिंग लाइन-अप इस मैच में बुरी तरह फेल हो गया था. टीम ने 76 के स्कोर पट 7 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद बेथ मूनी और अलेना किंग की 106 रनों की पार्टनरशिप ने ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 221 रन पर पहुंचाया. बेथ मूनी ने 109 रन और अलेना किंग ने 51 रनों की पारी खेली थी. पाकिस्तान शर्म से पानी-पानी पाकिस्तान की मेंस टीम एशिया कप में हारकर आ रही है, वहीं अब महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम लगातार तीसरी हार से शर्म से पानी-पानी हो गई है. इससे पहले पाक टीम को बांग्लादेश और भारत हरा चुके हैं और अब उसे ऑस्ट्रेलिया ने रौंद डाला है. 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की आधी टीम 31 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी. सिदरा अमीन एक बार फिर पाक टीम की सर्वोच्च स्कोरर रहीं. उन्होंने 52 गेंद में 35 रन की पारी खेली. उनके अलावा फातिमा सना, रमीन शमीम और नशरा संधू ही वो 3 बल्लेबाज रहीं जो रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा छू पाईं. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है, वहीं पाकिस्तान 3 मैचों में 3 हार के बाद टेबल में सबसे नीचे है. भारतीय टीम एक स्थान फिसलकर तीसरे नंबर आ गई है और इंग्लैंड दूसरे नंबर पर मौजूद है. यह भी पढ़ें: सबसे रोमांचक टेस्ट, 96 पर ऑलआउट हुई दक्षिण अफ्रीका, फिर ऑस्ट्रेलिया को 47 पर किया ढेर और जीत लिया मैच

सबसे रोमांचक टेस्ट, 96 पर ऑलआउट हुई दक्षिण अफ्रीका, फिर ऑस्ट्रेलिया को 47 पर किया ढेर और जीत लिया मैच

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई रोमांचक क्रिकेट मैच खेले गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड 434 रनों के लक्ष्य का पीछा करना आज भी क्रिकेट फैंस के ज़ेहन में रहता है. पर क्या आप जानते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच भी काफी रोमांचक रहा था. इस टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी टीम सिर्फ 96 रनों पर ऑलआउट हुई थी, लेकिन इसके बाद उसने ऑस्ट्रेलिया को 47 रनों पर ढेर कर दिया. इस टेस्ट मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता था.  हम बात कर रहे हैं नवंबर 2011 की. 9 नवंबर से केपटाउन में खेले गए इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 284 रन बनाए थे. कप्तान माइकल क्लार्क ने अकेले 151 रन रन बना दिए थे. वहीं शेन वॉटसन 03, फिल ह्यूज 09, रिकी पोंटिंग 08, माइक हसी 01 और ब्रैड हैडिन सिर्फ 05 रन बना सके थे. दक्षिण अफ्रीका के लिए डेल स्टेन ने 4 और वर्नोन फिलांडर व मोर्ने मोर्केल ने 3-3 विकेट झटके.  इसके बाद बल्लेबाजी में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सरेंडर कर दिया. पहली पारी में पूरी टीम महज़ 96 रन ही बना पाई. कप्तान ग्रीम स्मिथ ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए थे. हाशिम अमला 03, एबी डिविलियर्स 08, जैक कैलिस 00, एश्ले प्रिंस 00 और मार्क बाउचर 04 रन ही बना सके थे. ऑस्ट्रेलिया के लिए शेन वॉटसन ने 5 और रियान हैरिस ने 4 विकेट झटके.  पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 188 रनों की बढ़त हासिल की. ऐसा लग रहा था कि कंगारू आसानी से यह टेस्ट मैच जीत लेंगे, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने बाजी पलट दी. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 47 रनों पर ऑलआउट हो गई. ऊपर के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्नोन फिलांडर ने 5 विकेट झटके. वहीं मोर्ने मोर्कल ने 3 और डेल स्टेन ने दो विकेट चटकाए.  47 रनों पर ऑलआउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 235 रनों का लक्ष्य रखा. गेंदबाजों की मददगार पिच पर यह स्कोर अच्छा माना जा रहा था, लेकिन ग्रीम स्मिथ ने नाबाद 101 और हाशिम अमला ने 112 रनों की पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका को आसानी से जीत दिला दी.

संन्यास के मूड में नहीं मोहम्मद शमी, टीम इंडिया में नहीं मिला मौका तो इस टीम से खेलने पहुंचे

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे. उस समय जसप्रीत बुमराह के टूर्नामेंट से बाहर हो जाने पर शमी को स्क्वाड में शामिल किया गया था. उसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें एशिया कप, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर रखा था. BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में भी शमी को मौका नहीं दिया है. अब शमी ने चयनकर्ताओं की नजरों में बने रहने के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट का रुख किया है. द टेलीग्राफ अनुसार बंगाल क्रिकेट टीम के हेड कोच लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने पुष्टि करके बताया है कि मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए पहला मैच खेलते नजर आ सकते हैं, जिसमें उसे उत्तराखंड से भिड़ना है. इससे पहले शमी चयन समिति के फैसले पर सवाल उठा चुके हैं. उनका कहना था कि वो डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं. ऐसी चोट संबंधी कोई समस्या नहीं थी, जिसने उन्हें एशिया कप से बाहर बैठाया था. बंगाल के कोच लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने बताया, "मेरी 6 या 7 दिन पहले शमी से बात हुई थी, उन्होंने रणजी मैच खेलने के प्रति दिलचस्पी दिखाई है. इसलिए हम इस उम्मीद में हैं कि वो बंगाल के लिए सीजन का पहला मैच खेलेंगे." शमी पर यह अपडेट संकेत है कि उनका अभी रिटायरमेंट का कोई मूड नहीं है. हाल ही में सूत्रों के मुताबिक एक BCCI ऑफिशियल ने बताया, "फिलहाल शमी के लिए भारतीय टीम में वापसी के चांस कठिन होते जा रहे हैं. वो दिलीप ट्रॉफी के मैच में भी बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. उनकी उम्र बढ़ रही है, वहीं गति की दृष्टि से भी वो दिलीप ट्रॉफी में अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में दिखाई नहीं दिए. लेकिन IPL में खेल जारी रखने के लिए उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में सक्रिय रहना होगा." रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में बंगाल टीम का पहला मैच 15 अक्टूबर से उत्तराखंड के खिलाफ होगा, जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना है. यह भी पढ़ें: रोहित-विराट समेत इस दिन भारत से ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी टीम इंडिया, इंग्लैंड से AUS नहीं जाएंगे किंग कोहली

रोहित-विराट समेत इस दिन भारत से ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी टीम इंडिया, इंग्लैंड से AUS नहीं जाएंगे किंग कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त है. उसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलियाई टूर (India Tour of Australia 2025) पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलियाई टूर 19 अक्टूबर-8 नवंबर तक चलेगा. खबर है कि भारतीय खिलाड़ी 2 अलग-अलग जत्थों में ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे. यहां जान लीजिए कि भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए कब रवाना होंगे? ऑस्ट्रेलिया कब रवाना होगी टीम इंडिया? पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकि शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी. BCCI के सूत्रों अनुसार भारतीय वनडे टीम 15 अक्टूबर को 2 अलग-अलग जत्थों में ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट में सवार होगी. पहला जत्था सुबह और दूसरा जत्था शाम को रवाना होगा. खिलाड़ियों के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने का समय फ्लाइट टिकटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली फ्लाइट पकड़ने से पहले नई दिल्ली में बाकी खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे. यानी विराट कोहली पहले इंग्लैंड (लंदन) से भारत आएंगे और फिर ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट पकड़ेंगे. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. अगर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मैच तय शेड्यूल से पहले समाप्त हो जाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले खिलाड़ियों को छोटा ब्रेक दिया जा सकता है. शुभमन गिल होंगे कप्तान ये पहला मौका होगा जब शुभमन गिल भारतीय वनडे टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. स्क्वाड की घोषणा के समय चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था. वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली बतौर बल्लेबाज टीम में खेल रहे होंगे. बताया जा रहा है रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं. इस बीच यह सवाल भी सामने आया है कि 2027 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बहुत कम वनडे मैच खेलने हैं. इसलिए ऐसी अटकलें भी हैं कि रोहित और विराट वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं. यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी, सिराज-राहुल-गिल के साथ स्टाफ मेंबर्स भी पहुंचे; सामने आया वीडियो

गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी, सिराज-राहुल-गिल के साथ स्टाफ मेंबर्स भी पहुंचे; सामने आया वीडियो

Gautam Gambhir House Dinner Party: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगला टेस्ट मैच दिल्ली में खेला जाना है. इसके लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी दिल्ली आए हैं. वहीं टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का घर दिल्ली में हैं, इसलिए गंभीर ने दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को अपने घर डिनर पर बुलाया है. भारत की टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह समेत पूरी टीम गंभीर के घर दावत पर पहुंची है. भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही सभी स्टाफ मेंबर्स भी हेच कोच के घर खाने पर आए हैं. #WATCH | Indian Men's Cricket team and support staff arrive at the residence of team India head coach Gautam Gambhir, in Delhi He has hosted a special dinner for them ahead of the second and final Test against the West Indies, which begins on October 10 at the Arun Jaitley… pic.twitter.com/QFhSGRoQDo — ANI (@ANI) October 8, 2025 गौतम गंभीर के घर दावत गौतम गंभीर दिल्ली के रहने वाले हैं और उनका देश की राजधानी में काफी आलीशान घर है. गंभीर ने टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स और स्टाफ मेंबर्स को आज 8 अक्टूबर की रात खाने पर बुलाया है. भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी एक साथ बस में गंभीर के घर पहुंचे. सभी खिलाड़ी कैजुअल ड्रेस में कोच के घर दावत पर आए. शुभमन गिल के साथ यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव समेत सभी खिलाड़ी खाने पर पहुंचे हैं. दिल्ली में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार, 10 अक्टूबर से खेला जाएगा. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. ये टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. भारत इन दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीत चुका है, जिससे टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. यह भी पढ़ें ऑस्ट्रेलिया से ऊपर भारत, टॉप पर इंग्लैंड, पाकिस्तान सबसे नीचे; देखें 2025 वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

इंग्लैंड से ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे विराट कोहली, जानें क्या है IND vs AUS टूर का प्लान

Virat Kohli Plan From England To Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 19 अक्टूबर से होने जा रही है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए भारतीय टीम 15 अक्टूबर को रवाना होने वाली है. भारतीय प्लेयर्स दो बैच में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उड़ान भरेंगे. भारतीय टीम के खिलाड़ियों को लेकर ऑस्ट्रेलिया के लिए एक फ्लाइट 15 अक्टूबर की सुबह जाएगी, वहीं दूसरी फ्लाइट शाम में रवाना होगी. विराट कोहली लंदन से आएंगे दिल्ली भारतीय टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली इस समय लंदन में अपने परिवार के साथ हैं. विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने वाले हैं. ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए कोहली इंग्लैंड से पहले भारत आएंगे. इसके बाद टीम के साथ ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए निकलेंगे. पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से बताया है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए निकल सकते हैं. विराट और रोहित 15 अक्टूबर या इससे एक दिन पहले दिल्ली पहुंच सकते हैं. यहीं से भारत के सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. इस सीरीज में तीन मुकाबले खेले जाएंगे. ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होंगे. पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में होगा. तीसरा मैच 25 अक्टूबर को सिडनी के मैदान पर होगा. टीम इंडिया को वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है. ये सभी T20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से शुरू होंगे. पहला मैच 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न में होगा. तीसरा टी20 2 नवंबर को होबार्ट में खेला जाएगा. चौथा मैच 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में होगा. पांचवां मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा. यह भी पढ़ें 'सिलेक्शन कमिटी मीटिंग लाइव हो...', मोहम्मद शमी की अनदेखी पर पूर्व क्रिकेटर ने चयन समिति पर उठाए गंभीर सवाल

दूसरे टेस्ट से पहले ही वेस्टइंडीज टीम ने टेके घुटने, कोच के 'कैंसर' वाले बयान पर मची खलबली; जानें क्या कहा

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने अपनी ही टीम की आलोचना की है. उनका कहना है कि वेस्टइंडीज टीम का टेस्ट क्रिकेट में बुरा हाल, किसी कैंसर की तरह है जो पूरे सिस्टम में फैल चुका है. वेस्टइंडीज टीम इन दिनों भारतीय दौरे पर है, जहां उसे 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. पहला टेस्ट भारतीय टीम ने पारी और 140 रनों के विशाल अंतर से जीता था. सैमी ने उस बात पर भी निराशा कि वेस्टइंडीज टीम 42 साल से भारत में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. मीडिया एजेंसी जिस्ट से बातचीत में डैरेन सैमी ने कहा, "हमने भारत में आखिरी टेस्ट सीरीज साल 1983 में जीती थी. उस समय मैं अपनी मां के पेट में था. मैं जानता हूं कि अब मुझपर सवाल उठाए जाएंगे और मैं आलोचनाओं का भी स्वागत करता हूं. मैं इतना कहना चाहता हूं कि असली दिक्कत 2 साल पहले शुरू नहीं हुई थी. ये बहुत पहले शुरू हो गया था, जो किसी कैंसर की तरह है, जो पूरे सिस्टम में फैल चुका है." डैरेन सैमी ने ये भी कहा कि यह स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने वाला महीना चल रहा है. वेस्टइंडीज क्रिकेट की खराब हालत को समझाने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था. उन्होंने कहा कि, "यह हमारे सिस्टम में जड़ों तक फैल चुका है." उनका ऐसा बयान दर्शा रहा है जैसे कोच डैरेन सैमी  मान चुके हैं कि उनकी टीम भारत के सामने टिक नहीं सकती है. हम वित्तीय समस्या से जूझ रहे... कोच डैरेन सैमी ने माना कि वेस्टइंडीज क्रिकेट लंबे समय से वित्तीय समस्या से जूझ रहा है. उन्होंने बताया, "अलग-अलग टीमों में अंतर, दुनिया की टॉप 3-4 टीम बनाम नीचे की चार टीम. हम लंबे समस्या से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. यही कारण है कि ब्रायन लारा और शिवनारायण चंद्रपॉल जैसे महान टेस्ट क्रिकेटर स्पॉन्सर पाने की कोशिश में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं." वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज साल 2002 में जीती थी, लेकिन कैरेबियाई टीम की वो जीत अपने घर पर आई थी. उसकी भारतीय सरजमीं पर आखिरी टेस्ट सीरीज जीत वर्ष 1983 में आई थी. यह भी पढ़ें: 76 पर गिरे 7 विकेट, फिर महिलाओं की 'ग्लेन मैक्सवेल' ने पाकिस्तान की बजाई बैंड, उड़ा दिए सबके होश

76 पर गिरे 7 विकेट, फिर महिलाओं की 'ग्लेन मैक्सवेल' ने पाकिस्तान की बजाई बैंड, उड़ा दिए सबके होश

महिला वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 221 रन बनाए हैं. 76 के स्कोर पर 7 विकेट गिर जाने के बाद भी कंगारू टीम 221 के स्कोर तक पहुंची. बेथ मूनी और एलेना किंग की 106 रनों की साझेदारी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की बैंड बजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. बेथ मूनी ने वैसी ही पारी खेली, जैसी 2023 वनडे वर्ल्ड कप में ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी. उन्होंने नाबाद 109 रन बनाए. वहीं एलेना किंग ने नाबाद 51 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 30 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया था. एलिसा हीली सिर्फ 20 रन और फीबी लिचफील्ड सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गईं. टीम की स्टार बल्लेबाज एलिस पेरी भी मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गईं. देखते ही देखते ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 76 के स्कोर पट 7 विकेट गंवा दिए थे. लेडी 'ग्लेन मैक्सवेल' ने ठोका शतक ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट महज 76 रन पर गिर गए थे. बेथ मूनी एक छोर से डटी हुई थीं. कुछ देर किम गार्थ ने उनका साथ निभाया, जिन्होंने सिर्फ 23.4 के स्ट्राइक रेट से 47 गेंदों में केवल 11 रन बनाए. उन्होंने बेथ के साथ मिलकर 39 रन जोड़े. उसके बाद एलेना किंग और बेथ मूनी ने मोर्चा संभाला. बेथ मूनी को 'लेडी ग्लेन मैक्सवेल' इसलिए कहा गया है, क्योंकि 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 91 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे. यहां से ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंद में 201 रन की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. अब महिला वर्ल्ड कप में बेथ मूनी ने भी वैसी ही परिस्थिति से ऑस्ट्रेलिया को निकाला है. 76 रन पर 7 विकेट गिरने के बाद बेथ मूनी ने अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करते हुए 109 रन बनाए. उनके साथ एलेना किंग ने नाबाद 51 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए नाशरा संधू ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. फातिमा सना और रमीन शमीम ने दो-दो विकेट लिए. वहीं डायना बैग और सादिया इकबाल ने एक-एक विकेट लिया. यह भी पढ़ें: दिल्ली टेस्ट को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज विव रिचर्ड्स का बड़ा बयान, बोले- बाउंस बैक...

दिल्ली टेस्ट को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज विव रिचर्ड्स का बड़ा बयान, बोले- बाउंस बैक...

पहले टेस्ट में पारी और 140 रनों से हारने वाली वेस्टइंडीज को लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विव रिचर्ड्स ने बड़ा बयान दिया है. कैरेबियाई क्रिकेट के दिग्गज विव रिचर्ड्स और रिची रिचर्डसन ने उम्मीद जताई है कि वेस्टइंडीज दिल्ली टेस्ट में बाउंस बैक करेगी. बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा. विव रिचर्ड्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज वापसी करेगी और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेगी. प्रतिस्पर्धी से ही भारतीय टीम को चुनौती दी जा सकती है. निश्चित रूप से भारत ने पहला टेस्ट जीत लिया है, लेकिन मुझे अपनी टीम पर विश्वास है कि दूसरे टेस्ट में वे भारतीय टीम को मुश्किल समय देंगे. इसके लिए किसी खास खिलाड़ी पर निर्भर होने की जगह पूरी टीम के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है." विव रिचर्डसन ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी करेगी और पहले टेस्ट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगी. वेस्टइंडीज युवा टीम है, जबकि भारतीय टीम बेहद मजबूत है. भारतीय टीम के पास अनुभव के साथ ही बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, इसलिए इस टीम को चुनौती देना आसान नहीं होगा.भारतीय टीम निश्चित रूप से बेहद मजबूत है, लेकिन वेस्टइंडीज को समझना होगा कि ये खेल है. आपको विपक्षी टीम के खिलाफ तैयारी के साथ उतरना होगा. आत्मविश्वास दिखाना होगा. साहसिक क्रिकेट के बिना टीम इंडिया को चुनौती देना मुश्किल है." जानें कैसा रहेगा दिल्ली की पिच का मिजाज? दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में काली और लाल, दोनों मिट्टी की पिच हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा. ऐसे में यहां बल्लेबाजों की मौज होगी. इस पिच पर रन बनाना आसान माना जाता है. बाउंड्री छोटी हैं और आउटफील्ड काफी तेज है. ऐसे में इस टेस्ट मैच में खूब रन बन सकते हैं. हालांकि, दूसरे दिन के बाद जब पिच सूख जाएगी तो स्पिनर्स को मदद मिलना भी शुरू हो जाएगी. 

इस सिंगर की मौत पर आया शिखर धवन का रिएक्शन, 'गब्बर' ने जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

Shikhar Dhawan On Rajvir Jawanda Death: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन का दिल पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के निधन की खबर सुनकर टूट गया है. शिखर धवन ने राजवीर की फोटो के साथ एक इमोशनल नोट शेयर किया है. भारतीय खिलाड़ी ने इस पंजाबी सिंगर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. शिखर धवन ने ये नोट पंजाबी में ही लिखा है. शिखर धवन ने लिखा इमोशनल पोस्ट पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सबसे ओम शांति लिखकर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को श्रद्धांजलि दी. भारतीय टीम के गब्बर ने आगे लिखा कि 'राजवीर को भगवान अपने चरणों में जगह दें और उनके परिवार को इस दुख को सहने की हिम्मत दें'. शिखर धवन ने ये बात पंजाबी भाषा में लिखी थी. पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की मौत की वजह एक रोड एक्सीडेंट है. राजवीर जवंदा के निधन से 11 दिन पहले हिमाचल प्रदेश के बद्दी में उनका एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद से ही वे अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन 11 दिन की इस लड़ाई के बाद आज 8 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर इस सिंगर की सांसे थम गईं. Om Shanti 🙏 Rajvir Nu Parmatma Apne Charna'an ch Thaa Bakshe te ode Parivaar nu Himmat Deve. pic.twitter.com/HNvY6jVHQf — Shikhar Dhawan (@SDhawan25) October 8, 2025 पंजाबी म्यूजिक से नाता भारत के स्टार प्लेयर शिखर धवन का जन्म तो दिल्ली में हुआ है, लेकिन वे पंजाबी ऑरिजिन फैमिली से आते हैं. इसी वजह से शिखर धवन के बोलने में भी पंजाबी लोगों की झलक दिखती है. शिखर धवन के सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट के साथ पंजाबी म्यूजिक लगा होता है. शिखर को पंजाबी गानों पर डांस करना भी पसंद है. वहीं अब पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के निधन पर शिखर धवन भावुक हो गए हैं. यह भी पढ़ें IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन? जानिए टॉप 5 की पूरी लिस्ट