Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में पाँच दिवसीय संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम का शुभारंभ

    1 day ago

    जयपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर के आइक्यूएसी एवं मूलभूत एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का शुभारंभ 26 अक्टूबर 2026 को हुआ। यह कार्यक्रम 26 से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2026 के उच्च शिक्षा में प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार तथा शिक्षकों की शैक्षणिक एवं शोध संबंधी क्षमताओं का विकास करना है।

    कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफ़ेसर (डॉ.) अरविंद कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने की। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कमल किशोर जांगीड़, शोध अधिष्ठाता डॉ. रोहित सारस्वत, विभिन्न विद्यापीठों के अधिष्ठाता, संकाय सदस्य एवं एफडीपी के प्रतिभागी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का प्रारंभ स्वागत संबोधन से हुआ। IQAC समन्वयक एवं मूलभूत एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान विद्यापीठ की अधिष्ठाता डॉ. रजनी माथुर ने मुख्य अतिथि, प्रेसिडेंट, विश्वविद्यालय के अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने एफडीपी के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाना तथा गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।

    मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर (डॉ.) अरविंद कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार एवं कौशल-आधारित शिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों को बदलते शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप अपने ज्ञान एवं शिक्षण कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

    समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) रश्मि जैन ने अपने संबोधन में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास एवं संस्थागत शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

    कार्यक्रम का मंच संचालन खुशबू चौधरी ने किया। आयोजन समिति में डॉ. जितेंद्र कुमार गोयल एवं मनीषा यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    यह पाँच दिवसीय एफडीपी शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों, आधुनिक शिक्षण तकनीकों, अनुसंधान तथा उच्च शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों के विचारों से लाभान्वित होने का अवसर प्रदान करेगा।

    कार्यक्रम का प्रथम दिवस शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और शिक्षकों के व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्रारंभ हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर ने पाँचदिवसीय मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन
    Next Article
    Cyclone Arnab Intensifies: IMD Forecasts Winds Up to 150 kmph, Landfall Near Yanam; Train Services Disrupted

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment