Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    श्री काली कल्याण धाम मंदिर मोंगियावाडा खेरवाड़ा में चैत्र नवरात्रि का हवन पूजन किया

    3 weeks ago

    श्री काली कल्याण धाम मंदिर मोंगियावाडा खेरवाड़ा में चैत्र नवरात्रि का हवन पूजन किया गया।

    श्री काली कल्याण धाम शक्ति पीठ मंदिर में चैत्र नवरात्रि का हवन में नवचंडी पूजा पाठ द्वारा हवन यज्ञ पूजन किया। जिसमें 5 जोड़ो द्वारा हवन कुंडी यज्ञ में विराजमान अशोक भाई , गट्टू भाई, पिंटू भाई , भरत भाई, नव विवाहित दम्पत्ति राहुल भाई का परिवार सहित हवन में आहुति दी। माताजी, कालिका माता, नवदुर्गा माता,लोक देवता श्री कल्लाजी बावजी, हनुमानजी, भैरवजी, श्री शेषावतार , नागणेच्छा माता जी, भोलेनाथ शिवजी जी सभी को 56 छप्पन भोग धराया गया । नारियल घी की आहुति गादीपति महाराज रामलाल जी द्वारा कराई गई। उनके परिवार सहित हवन में आहुति दी। मंदिर के मुख्य पुजारी दीपक व्यास, एवं पंडित यशवन्त त्रिवेदी के द्वारा मंत्रोच्चार एवं सभी देवी देवताओं की पूजा पाठ कराया गया।। मंदिर परिसर को सजाया गया। हनुमान जी, भैरवजी, कल्लाजी बावजी, श्री शेषावतार महाराज, कालिका माता, नवदुर्गा माता जी सभी को फुल मालाओं से एवं वस्त्र सहित सजाया गया। आस पास के सैकड़ों भक्तगणों ने पधार कर हवन कुंडी में आहुति दी। मोंगिया बस्ती का पूरा सहयोग रहा। मंदिर के सेवक कुरीलाल जी, राजूभाई, जसवंत जी, टीना भाई, विनोद भाई, जिग्नेश जी,निकुंज जी,वीर कुमार जी, सुखलाल जी , मांगीलालजी, प्रकाश भाई।

    काली कल्याण धाम मंदिर कमेटी के सदस्यों ने हवन कुंडी यज्ञ में भाग लिया एवं आहुति दी। सभी देवी देवताओं की आरती, बावजी का हेलो, रामस्तुति, माताजी की स्तुति, भैरवजी की स्तुति आदि की। प्रसाद वितरण किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षा मंत्री ने सपत्निक किया कन्या पूजन, रामनवमी की दी सबको शुभकामनाएं
    Next Article
    श्री काली कल्याण धाम मंदिर मोंगियावाडा खेरवाड़ा में चैत्र नवरात्रि का हवन पूजन किया गया

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment