Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संस्थाओं के पंजीयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए रणवीर सिंह परिहार राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

    2 hours ago

    जयपुर। राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उप पंजीयक, संस्था पंजीयन, जयपुर रणवीर सिंह परिहार को संस्थाओं के पंजीयन संबंधी कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता, कर्तव्यपरायणता एवं ईमानदारी के साथ कार्य निष्पादन के लिए राज्य स्तरीय प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    समारोह के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक तथा शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ, राजस्थान डॉ. समित शर्मा (IAS) ने परिहार को प्रशस्ति-पत्र मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रणवीर सिंह परिहार ने संस्थाओं के पंजीयन से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों का प्रभावी समाधान करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने पारदर्शिता, समयबद्धता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ पंजीयन कार्यों का निस्तारण कर राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। परिहार ने विभागीय योजनाओं, गतिविधियों एवं नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    इटली से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन पूर्ण कर लौटे केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र
    Next Article
    एलीट किटी ग्रुप ने पौधों को लगाकर जिंदा रखने का संकल्प लिया

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment