Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजकीय महाविद्यालय जयपुर में 'गुरु वंदन' कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    2 hours ago

    जयपुर, राजकीय महाविद्यालय, जयपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) की महाविद्यालय इकाई के तत्वावधान में 'गुरु वंदन' कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. रविकांत शर्मा की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि प्रोफेसर ओमप्रकाश पारीक के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महर्षि वेदव्यास की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

    गुरु-शिष्य परंपरा ही भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा: डॉ. रविकांत शर्मा

    स्वागत उद्बोधन देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविकांत शर्मा ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों में निहित गुरु-शिष्य परंपरा और ज्ञान की महिमा सदियों से प्रासंगिक रही है और समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है।

    वर्ष पर्यंत कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत

    विषय प्रवर्तन करते हुए प्रोफेसर रणजीत सिंह राठौड़ ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गुरु वंदन कार्यक्रम की सार्थकता रेखांकित की। साथ ही उन्होंने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा वर्ष भर आयोजित किए जाने वाले विविध रचनात्मक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

    रामचरितमानस व भगवद्गीता के उदाहरणों से समझाया गुरु का स्थान

    मुख्य वक्ता प्रोफेसर ओमप्रकाश पारीक ने अपने संबोधन में रामचरितमानस और भगवद्गीता के कई प्रसंगों का उल्लेख करते हुए गुरु-शिष्य संबंधों की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि एक श्रेष्ठ शिष्य बनने के लिए प्रपन्नता (समर्पण), शरणागति और जिज्ञासु प्रवृत्ति का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जीवन की प्रकृति के अनुसार चार पुरुषार्थों की शिक्षा के माध्यम से गुरु द्वारा जीवन के परम उद्देश्य को प्राप्त करने का मार्ग स्पष्ट किया।

    विद्यार्थियों और प्राध्यापकों की रही सक्रिय भागीदारी

    कार्यक्रम में छात्रा निकिता चौधरी और माही ने भी अपने विचार व्यक्त किए और गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट किया।

    कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. ललिता शर्मा द्वारा किया गया। अंत में स्थानीय महाविद्यालय इकाई सचिव डॉ. रजनी मीणा ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    छात्र नेता शुभम रेवाड अनिश्चितकालीन भूख लाल पर बैठे हैं आज भूख हड़ताल का सातवां दिन
    Next Article
    महारानी महाविद्यालय में ओरिएंटेशन और महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment