Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पढ़ाई में खेल को और खेल में पढ़ाई को न बनने दें बाधा - मुख्यमंत्री

    2 hours ago

    ₹691 करोड़ के शिक्षा विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

    • 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में ₹250 करोड़ की डीबीटी का शुभारंभ।

    • ‘मिशन पढ़ो राजस्थान’ अभियान की शुरुआत।

    जयपुर/भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि पढ़ाई में खेल को और खेल में पढ़ाई को बाधा न बनने दें। पढ़ाई और खेल में सामंजस्य बिठाते हुए भविष्य में आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री बुधवार को भरतपुर की वैर तहसील के खेड़ली गुर्जर में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जन मानस को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने बालिका सैनिक विद्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी किया।

    इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में शिक्षा के विकास के लिए ₹691 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। साथ ही निःशुल्क यूनिफॉर्म योजना के तहत 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में ₹250 करोड़ की डीबीटी का शुभारंभ किया।

     

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भरतपुर एवं डीग जिलों के कुल 1186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

    इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित विधायक, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

    मिशन पढ़ो राजस्थान अभियान का शुभारंभ

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मिशन पढ़ो राजस्थान’ के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त निपुण कैलेंडर का विमोचन, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया। इस मौके पर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए संस्था प्रधानों को सम्मानित किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    महारानी महाविद्यालय में ओरिएंटेशन और महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment