Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्री-पीएबी बैठक: अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    5 days ago

    — RSCERT पुनर्गठन, ड्रॉपआउट ट्रैकिंग, रिक्त पदों सहित विभिन्न शैक्षिक मुद्दों पर हुई विस्तृत समीक्षा

    जयपुर। समग्र शिक्षा के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के साथ 26 मई को आयोजित होने वाली प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (PAB) बैठक से पूर्व सोमवार को शिक्षा संकुल में प्री-पीएबी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार राजेश यादव ने की।

     

    बैठक में आगामी पीएबी 2026–27 से संबंधित विभिन्न शैक्षिक एवं प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

     

    बैठक के दौरान सामाजिक एवं मूल्यांकन ऑडिट, RSCERT के पुनर्गठन, शून्य नामांकन वाले विद्यालयों की स्थिति, ड्रॉपआउट बच्चों की ट्रैकिंग, ICT लैब एवं स्मार्ट कक्षाओं की वर्तमान स्थिति, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CwSN) के नामांकन, पहचान, मुख्यधारा में लाने एवं विशेष प्रशिक्षण से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की गई।

     

    इसके साथ ही बालिका शौचालयों की उपलब्धता, अपार आईडी निर्माण की प्रगति, बहुभाषी शिक्षा से जुड़े प्रस्ताव, विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं की आवश्यकता, SQAAF, शिक्षकों के रिक्त पदों, प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक (PGI) 2.0 तथा परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 सहित अन्य शैक्षिक संकेतकों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

     

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं नवाचारों से संबंधित सभी प्रस्ताव तथ्यों एवं आवश्यक आंकड़ों के साथ समयबद्ध रूप से तैयार किए जाएं, ताकि पीएबी बैठक में राज्य का पक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा छात्र हित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया।

     

    बैठक में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (प्रथम) सीमा शर्मा, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (द्वितीय) अशोक कुमार मीणा सहित समस्त उपायुक्त एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    ट्रेज़री से पास बिल के भुगतान पर अघोषित रोक हटाई जाए
    Next Article
    Karnataka Leadership Transition Speculation Intensifies as Siddaramaiah Holds Key Meeting With Ministers

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment