Language Settings

भाषिणी ने समिट में स्वास्थ्य सेवा के लिए बहुभाषी एआई अनुप्रयोगों का किया प्रदर्शन

5 hours ago

11

0

नई दिल़्ली। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन का डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग 20-21 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे ग्लोबल डिजिटल हेल्थ समिट 2026 में भाग ले रहा है। पहले दिन भाषिणी ने एक प्रदर्शनी के माध्यम से अपने बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली का प्रदर्शन किया।

सम्मेलन की विषय-वस्तु, इंप्लीमेंटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- एआई इन एक्शन के अंतर्गत, भाषिणी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (जिपमर) और भारतीय सेना के चिकित्सा सेवा महानिदेशालय सहित अपने संस्थागत भागीदारों के साथ एक प्रदर्शनी स्टॉल के माध्यम से अपनी भाषा प्रौद्योगिकी क्षमताओं और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उनके अनुप्रयोगों को प्रस्तुत किया।

इस प्रदर्शनी में दिखाया गया कि बहुभाषी एआई और ध्वनि-आधारित प्रौद्योगिकियाँ किस प्रकार स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों की सहायता कर सकती हैं, नैदानिक दस्तावेज़ीकरण को सुव्यवस्थित कर सकती हैं और भारतीय भाषाओं में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तक पहुँच को सुगम बना सकती हैं। सीधे प्रदर्शनों में भाषिणी की स्पीच-टू-टेक्स्ट, टेक्स्ट-टू-स्पीच, अनुवाद और अन्य भाषा प्रौद्योगिकी क्षमताओं के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा से संबंधित उपयोग के उदाहरण भी प्रस्तुत किए गए।

---------------

Click here to Read More
Previous Article
गर्वमेंट ई-मार्केट प्लेस ने आदिवासी उद्यमियों के लिए सार्वजनिक खरीद का मौका
Next Article
कैंसर देखभाल के लिए स्क्रीनिंग रिकॉर्ड एबीएचए से जोडऩे पर फोकस

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment