Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नीट-यूजी 2026: एनटीए द्वारा आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, जाति प्रमाण पत्र के अपडेट पर एडवाइजरी जारी की

    3 months ago

    जयपुर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मेडिकल, डेंटल, आयुष, नर्सिंग कोर्सेज के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2026 के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। जो भी छात्र इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आवेदन से पहले जारी किए गए जरूरी दिशा निर्देश को पढ़ लेना चाहिए। यह प्रवेश परीक्षा मई के प्रथम सप्ताह मे संभावित है। आवेदन की प्रक्रिया अगले महीने यानी फरवरी 2026 प्रथम सप्ताह में नीट-यूजी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो सकती है।

    जारी किये गए नोटिफिकेशन मे नीट यूजी -2026 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधार कार्ड को एक प्रमुख डॉक्यूमेंट के रूप मे घोषित किया है, जिसमें कैंडिडेट का नाम, कैंडिडेट की जन्मतिथि, लिंग, 10वीं के सर्टिफिकेट से समान होना चाहिए। अतः कैंडिडेट्स एप्लीकेशन फॉर्म जारी होने से पहले अपने आधार कार्ड डिटेल्स को अवश्य अपडेट कराएं। दिव्यांग और आरक्षित वर्ग ओबीसी तथा ईडब्लूएस केटेगरी के कैंडिडेट्स के छात्रों को अपने कैटेगिरी सर्टिफिकेट भी अपडेट करवाने ही होंगे, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति कैंडिडेट भी अपने केटेगरी सर्टिफिकेट को अपडेट करवा सकते हैं, हालांकि उनके लिए आवश्यक नहीं है। 

    -----

    आधार अपडेट संबंधी मुख्य बिंदु 

    आधार कार्ड में वर्णित जानकारी (नाम, जन्म तिथि, लिंग) कैंडिडेट की 10वीं कक्षा के मार्कशीट /प्रमाण पत्र से समरूप होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट का फोटो, पता एवं बायोमेट्रिक ( अंगूठा तथा उँगलियाँ एवं आँखों की आईरिस भी अपडेटेड होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले आधार कार्ड में उपरोक्त सुधार अवश्य कर लें। आरक्षित वर्ग के लिएः एससी, एसटी, ओबीसी, इडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों को अपने कैटेगरी सर्टिफिकेट और यूडीआईडी कार्ड (यदि लागू हो) भी अपडेटेड रखने होंगे, जो 10वीं कक्षा की मार्कशीट मे वर्णित नाम तथा अन्य विवरण से मेल खाते हों।

    ---------------

    आधार कार्ड डिटेल्स अपडेट करने के लिए ये करें 

    कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि कैंडिडेट्स यूआईडीएआई/ऐपःपर जाकर अपने आधार में नाम, जन्मतिथि, पता आदि की जांच करें और यदि कोई त्रुटि है, तो उसे तुरंत निकटतम आधार कार्ड अपडेट सेण्टर पर जाकर सुधार अवश्य करवाएं। इसके लिए वांछित ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स भी अपने साथ लेकर जाएं; नीट यूजी 2026 की वेबसाइट भी एनटीए ने जारी कर दी है। कैंडिडेट्स इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर नवीनतम अपडेट्स देखते रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रो. जनक सिंह मीणा को राष्ट्रीय सेमिनार में सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र का पुरस्कार
    Next Article
    बी एस रावत राजस्थान उत्तराखंड सभा राजस्थान प्रदेश के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    Related जॉब और कॅरियर Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment