Language Settings

मध्यावधि अवकाश में चुनाव में कार्य करने वाले शैक्षिक स्टाफ को उपार्जित अवकाश आदेश जारी किये जायें

1 week ago

226

0

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने अतिरिक्त प्रमुख शासन सचिव शिक्षा से मांग की है मध्यावधि अवकाश में चुनाव में कार्य करने वाले शैक्षिक स्टाफ को उपार्जित अवकाश आदेश जारी किये जायें।

शिविरा पंचांग 2026-27 के तहत 4 से 15 नवम्बर 2026 तक मध्यावधि अवकाश (vacation) है।

राज्य में पंचायत चुनाव के तृतीय तथा चतुर्थ चरण में प्रतिनियुक्त शिक्षकों से मध्यावधि अवकाश (vacation) में कार्य करवाया गया / करवाया जा रहा है -

तृतीय चरण 2 से 6 नवंबर मध्यावधि अवकाश में 4 से 6 कुल 3 दिन कार्य

चतुर्थ चरण 13 से 17 नवंबर मध्यावधि अवकाश में 13 से 15 कुल 3 दिन कार्य

तृतीय चरण चतुर्थ चरण में से एक चरण में प्रति नियुक्त शिक्षकों द्वारा तीन दिन तथा दोनों चरण में प्रतिनियुक्त शिक्षकों द्वारा 6 दिन मध्यावधि अवकाश में कार्य किया गया / किया जाना है।

वित्तीय एवं सेवा नियमों के अनुसार -

1- स्कूलों में कार्यरत शैक्षिक स्टाफ को मध्यावधि, शीतकालीन, ग्रीष्मावकाश (vacation) होता है।

2- उक्त वेकेशन के कारण स्कूलों में कार्यरत शैक्षिक स्टाफ को 15 उपार्जित अवकाश ही मिलते हैं जबकि अन्य कार्मिकों को 30 उपार्जित अवकाश मिलते हैं।

3- वेकेशन में कार्य करवाने पर शैक्षिक स्टाफ को राजस्थान सेवा नियम 92 बी के अन्तर्गत तीन (3) कार्यदिवस पर एक (1) उपार्जित अवकाश मिलता है।

4- Rajasthan Service Rules-Volume II appendix में Page -10 पर "A question has been raised whether casual leave can be granted in continuation of vacation. The matter has been examined and it has been decided that casual leave should not be granted in continuation or in combination of vacation. These orders take effect from 01.01.1971"

5- उक्त 4 के अनुसार स्कूलों में कार्यरत शैक्षिक स्टाफ को मध्यावधि, शीतकालीन, ग्रीष्मावकाश को vacation मानकर इनके पहले तथा बाद में आकस्मिक अवकाश स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं।

संगठन के प्रदेश मुख्य महामंत्री महेंद्र पाण्डे ने बताया कि मध्यावधि अवकाश में पंचायत चुनाव में प्रतिनियुक्त शैक्षिक स्टाफ को तथा स्कूलों में चुनाव पार्टी व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त शैक्षिक स्टाफ को राजस्थान सेवा नियम 92 बी के तहत उपार्जित अवकाश स्वीकृत करवाया जाना समीचीन रहेगा।

 

Click here to Read More
Previous Article
जयपुर न्यूट्रीफेस्ट-2026: स्वस्थ भोजन, नवाचार और सतत जीवनशैली का महाकुंभ 27 से 29 नवंबर तक शिल्पग्राम, जवाहर कला केंद्र में होगा आयोजित
Next Article
मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के जवानों के साथ मनाया भाई-दूज

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment