Language Settings

मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के जवानों के साथ मनाया भाई-दूज

1 week ago

117

0

बीएसएफ देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का सशक्त प्रहरी

महिला जवानों ने कठिन परिस्थितियों में साहस, 

अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की नई मिसाल कायम

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जवानों ने दिखाया पराक्रम

देश को घुसपैठ मुक्त बनाने के लिए मजबूत तंत्र का हो रहा निर्माण,

 स्मार्ट बॉर्डर की परिकल्पना हो रही साकार -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

-मुख्यमंत्री ने महिला जवानों से बंधवाएं रक्षा सूत्र, भाई-दूज पर्व की दी शुभकामनाएं

 जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर परिसर में भाई-दूज समारोह में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की महिला जवानों से रक्षा सूत्र बंधवाकर और उनसे संवाद कर भाई-दूज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाई-दूज का पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से उन बहनों की भावनाओं को नमन, जिनके भाई परिवार से दूर रहकर सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीएसएफ देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का सशक्त प्रहरी है। दिन हो या रात, गर्मी हो या सर्दी, बीएसएफ के जवान सदैव सीमाओं पर मुस्तैद रहकर राष्ट्र की सुरक्षा करते हैं। हमारी बेटियां भी देश की सुरक्षा में अपनी क्षमता, साहस और समर्पण का परिचय दे रही हैं। बीएसएफ की महिला जवानों ने कठिन परिस्थितियों में साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से नई मिसाल कायम की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना और बीएसएफ के जवानों ने पराक्रम का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाओं तथा मजबूत समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्मार्ट बॉर्डर की परिकल्पना के अनुरूप सीमा सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घुसपैठ की वजह से सीमांत क्षेत्रों में जनसंाख्यिकी परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में, देश को घुसपैठ मुक्त बनाने के लिए एक मजबूत तंत्र का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में घुसपैठ की समस्याओं की जड़ों पर प्रहार करते हुए स्थायी समाधानों पर काम हो रहा है। इसी क्रम में बॉर्डर पर आधारभूत संरचना के विकास के लिए आवंटित बजट में 400 प्रतिशत वृद्धि भी की गई है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की ओर से जवानों की सुरक्षा, सम्मान, सुविधा एवं कल्याण में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सीमा क्षेत्रों में पानी की समस्या से निजात पाने के लिए पर्याप्त फण्ड उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम के माध्यम से देश के अंतिम गांव को प्रथम गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत पलायन रोकने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-2 के तहत बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जिलों के 184 सीमावर्ती गांवों को विकास के लिए चयनित किया गया है। 

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन, 350 से अधिक महाविद्यालयों में नई किरण नशामुक्ति केंद्र स्थापित-

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2029 तक नशामुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर राज्य सरकार भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है। वहीं, 350 से अधिक महाविद्यालयों में नई किरण नशामुक्ति केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने विजय स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र की सुरक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक छोटू सिंह भाटी, सीमा सुरक्षा बल रेेाजस्थान फ्रंटियर के आईजी डॉ. विकास पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में बीएसएफ के जवान उपस्थित रहे।

Click here to Read More
Previous Article
मध्यावधि अवकाश में चुनाव में कार्य करने वाले शैक्षिक स्टाफ को उपार्जित अवकाश आदेश जारी किये जायें
Next Article
पिछली दीपावली के मुकाबले इस बार 34 में से 17 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक में उल्लेखनीय सुधार

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment