Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ज्योतिबा फुले को किया नमन

    3 days ago

    पाली। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कुमावत ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित ज्योतिबा फुले सर्कल पर उनकी प्रतिमा पर महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर कुमावत ने प्रदेशवासियों से महात्मा ज्योतिबा फूले के समाज सुधारक कार्यों एवं उनके आदर्शों को अपनाकर शिक्षा और समानता के क्षेत्र में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के अंतर्गत 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में हुआ।

     इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व चैयरमैन महेंद्र बोहरा, प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, सेवानिवृत अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रामलाल कुमावत, माली समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश काबली, पाली अध्यक्ष रमेश सोलंकी, किसान केसरी भंवर चौधरी, जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, प्रशिक्षु आईएएस बिरजु गोपाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। 

     

    सर्किट हाउस में की जनसुनवाई 

    कैबिनेट मंत्री कुमावत ने इससे पहले सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। कुमावत ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और प्रत्येक समस्या के अतिशीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Vasundhara Raje ने सबको चौंका दिया! BJP में अब क्या होने वाला है ? | Yugcharan
    Next Article
    डॉ. मुकेश कुमार वर्मा बने जयपुर दक्षिण के अध्यक्ष

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment