Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एलन के कबीर छिल्लर को ऑल इंडिया रैंक-1 - जेईई-मेन में टॉप-10 में 4 आल इंडिया रैंक-1, 5, 6, 8 एलन क्लासरूम से

    5 hours ago

    - टॉप-100 में एलन क्लासरूम से 39 स्टूडेंट्स

    कोटा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई-मेन 2026 की ऑल इंडिया रैंक व सेशन-2 का परिणाम जारी कर दिया गया। परिणामों में एक बार फिर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने श्रेष्ठता साबित की है। 

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि अभी तक देखे गए परिणामों में एलन क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। इसके साथ ही टॉप-10 में 4 स्थानों पर एलन क्लासरूम स्टूडेंट रहे हैं। इनमें अर्णव गौतम रैंक-5, शुभम कुमार रैंक-6 और ऋषि प्रेमनाथ ने आल इंडिया रैंक-8 प्राप्त की है। टॉप-20 में 9 स्टूडेंट्स एलन क्लासरूम से तथा टॉप-100 में 39 स्टूडेंट्स एलन क्लासरूम से शामिल हैं। 

     

    उन्होंने कहा कि रिजल्ट्स की ऑथेंटिसिटी एवं पारदर्शिता को बरकरार रखते हुए एलन ने अपने रिजल्ट्स को देश की बड़ी ऑडिट फर्म ई-वाई इंडिया से वैलिडेट करवाया है। पिछले दो वर्षों के रिजल्ट्स में आईआईटी में प्रवेश लेने वाला हर चौथा स्टूडेंट एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से है। जेईई मेन व एडवांस्ड में एलन क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जेईई मेन व एडवांस्ड के रिजल्ट्स में पिछले दो वर्षों से लगातार एलन से आल इंडिया रैंक-1 के साथ टॉप-100 और ओवरआल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स क्वालीफाई कर रहे हैं। 

     

    जेईई-मेन 2026 में अब तक के सर्वाधिक 15 लाख 38 हजार 468 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। दोनों सेशन में मिलाकर 26 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेन्टाइल घोषित किया गया। रिजल्ट में स्टेट वाइज टॉपर्स के साथ-साथ कैटेगिरी टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है। 

     

    -----

    *फैकल्टीज की गाइडेंस फॉलो करना ही सक्सेस मंत्र : कबीर छिल्लर*

    जेईई मेन : ऑल इंडिया रैंक 1

    पिता : मोहित छिल्लर (आईआईटीयन)

    माता : प्रियंका छिल्लर (प्राइवेट टीचर)

    जन्मतिथिः 30 जुलाई 2008

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने जेईई मेन सेशन-1 में परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। सेशन-2 की परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परिवार मूलतः दिल्ली-एनसीआर गुरूग्राम से है। पिछले दो वर्षों से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के रेगुलर क्लासरुम स्टूडेंट कबीर की यह उपलब्धि लगातार मेहनत, सटीक रणनीति और सेल्फ एनालिसिस का परिणाम है। कबीर के पिता मोहित छिल्लर आईआईटीयन हैं और वर्तमान में दिल्ली एनसीआर में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां प्रियंका छिल्लर प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। कबीर इससे पहले 10वीं कक्षा 98 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण कर चुके हैं। कबीर ने बताया कि मेरी सक्सेस का मुख्य कारण फैकल्टीज का गाइडेंस मानता हूं, साथ ही मैंंने अपने पढ़ाई करने के तरीके को भी अलग बनाया है। क्योंकि मैं सेल्फ स्टडीज में अटेंशन स्पान और क्वालिटी देखता हूं। हर टेस्ट के बाद खुद का एनालिसिस किया और जहां कमी थी, उसी पर सबसे ज्यादा फोकस किया। मैं एग्जाम से पहले स्टडी स्ट्रेटेजी को फाइन ट्यून करता हूं। नियमित मॉक टेस्ट देने के साथ-साथ हर पेपर का डीपली एनालिसिस किया, जिससे मेरी एक्यूरेसी और टाइम मैनेजमेंट दोनों बेहतर होते चले गए। कॉन्सेप्ट क्लियर होना सबसे जरूरी है। रटने की बजाय हर टॉपिक को समझना और उसे एप्लाई करना ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रही। पढ़ाई को छोटे-छोटे टारगेट्स में बांटा, शॉर्ट नोट्स बनाए और नियमित रिवीजन को अपनी आदत बनाया। गलतियों को दोहराने से बचने के लिए मैं हर टेस्ट के बाद कमजोरियों पर फोकस करता था। मैं दोस्तों के साथ समय बिताता हूं, जिससे मानसिक रूप से रिफ्रेश रहने में मदद मिलती है। भविष्य को लेकर मेरा लक्ष्य स्पष्ट है। आईआईटी मुम्बई से कम्प्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करने के बाद वर्ल्ड की नंबर-1 मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता हूं।

     

    ---

    *अनुशासन, रणनीति और फोकस, यही मेरी सक्सेस का फॉर्मूला : अर्णव*

    जेईई मेन 2026ः ऑल इंडिया रैंक 05

    पिताः डॉ. बुद्धिप्रकाश (ज्योग्राफी शिक्षक)

    मांः निधि गौतम (गर्वनमेन्ट टीचर)

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट अर्णव गौतम ने ऑल इंडिया रैंक 05 हासिल की है। कोटा निवासी अर्णव पिछले छह वर्षों से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा में रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट है। इससे पहले 10वीं कक्षा 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। अर्णव ने बताया कि एलन में नेशनल व इंटरनेशनल ओलंपियाड्स की तैयारी से अकेडमिक्स मजबूत हुई। वर्ष 2023 में जूनियर साइंस ओलंपियाड के ओसीएससी, 2024 में एस्ट्रो ओलंपियाड के ओसीएससी और 2025 में फिजिक्स ओलंपियाड के ओसीएससी में भाग लिया। इसके अलावा एशियन फिजिक्स ओलंपियाड 2025 में ब्रॉन्ज मेडल मिला। मेरी इस सफलता के पीछे एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का बड़ा योगदान है। मेरा मानना है कि सेल्फ स्टडी बहुत जरूरी है, लेकिन सही गाइडेंस के लिए कोचिंग के सहयोग भी जरूरी है। जेईई जैसे एग्जाम की तैयारी में डाउट्स का तुरंत समाधान होना बेहद जरूरी है, जो फैकल्टीज के मार्गदर्शन से ही संभव हो पाता है। मेरे दिमाग में हमेशा टारगेट रहता था कि मुझे यह हासिल करना है। अगला लक्ष्य जेईई एडवांस्ड में अच्छी रैंक हासिल कर आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करना है।

     

    ----

    *कॉन्सेप्ट क्लियर होने से सवाल हल करना आसानः शुभम कुमार*

    जेईई मेनः ऑल इंडिया रैंक 06

    पिताः शिवकुमार (व्यवसायी)

    माताः कंचन देवी

    जन्मतिथिः 20 सितंबर 2008

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट शुभम कुमार ने 300 में से 295 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 06 हासिल की है। बिहार के गया निवासी शुभम दो वर्षों से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट, कोटा के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट शुभम ने यह साबित किया है कि सही रणनीति और निरंतर सुधार ही बड़ी सफलता दिलाते हैं। पिता शिवकुमार व्यवसायी हैं, जबकि माता कंचन देवी गृहिणी हैं। शुभम इससे पहले 10वीं कक्षा में 98.5 प्रतिशत अंक हासिल कर चुके हैं। शुभम ने बताया कि एग्जाम की तैयारी के दौरान मैंने अपनी गलतियों पर सबसे ज्यादा काम किया, जो टॉपिक्स कमजोर थे, उन्हें बार-बार प्रैक्टिस करके मजबूत बनाया। मैं रोजाना 6 से 8 घंटे सेल्फ स्टडी करता हूं। क्लास में पढ़ाए गए टॉपिक्स का उसी दिन रिवीजन करता हूं और नियमित रूप से मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का एनालिसिस करता हूं। कॉन्सेप्ट पर फोकस करता हूं, क्योंकि कॉन्सेप्ट क्लियर होने से सवाल सॉल्व करना आसान हो जाता है। मैंने एग्जाम के प्रेशर को पॉजिटिव तरीके से संभाला। हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान रखा और खुद पर भरोसा बनाए रखा। फिलहाल पूरा फोकस जेईई एडवांस्ड 2026 पर है। क्योंकि आईआईटी मुम्बई की सीएस ब्रांच से बीटेक करना मेरा सपना है।

     

    ----

     

    *माॅक टेस्ट का मिला फायदा, उससे मिलते-जुलते प्रश्न पेपर में आएः ऋषि प्रेमनाथ*

     

    जेईई मेनः एआईआर 8

    पिताः प्रेमनाथ राघवेंद्र (व्यवसायी)

    माताः आरती अच्युतन (गृहिणी)

    जन्मतिथिः 27 फरवरी 2008

     

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट हैदराबाद के छात्र ऋषि प्रेमनाथ ने जेईई मेन अप्रैल सेशन में 300 में से 295 अंक प्राप्त कर आॅल इंडिया रैंक 8 हासिल की है। इससे पूर्व जेईई मेन जनवरी सेशन में ऋषि ने 262 माक्र्स हासिल किए थे। इसके बाद उसने अपनी तैयारी पर और ज्यादा फोकस किया और अप्रैल सेशन में शानदार माक्र्स हासिल किए। पिछले दो वर्षों से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के रेगुलर क्लासरुम स्टूडेंट ऋषि ने कक्षा 10वीं में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अपनी की-आफ-सक्सेस शेयर करते हुए ऋषि ने बताया कि सब्जेक्टवाइज टाॅपिक्स का डीप रिवीजन, विशेष रूप से फिजिक्स और केमिस्ट्री के कॉन्सेप्ट्स की क्लीयर समझ तथा केमिस्ट्री लैब मैनुअल की स्टडी से काफी फायदा मिला। मैंने मॉक टेस्ट पर विशेष फोकस किया। अप्रैल सेशन से पहले मैंने एक सप्ताह तक प्रतिदिन एक मॉक टेस्ट दिया। परीक्षा में कई प्रश्न मॉक टेस्ट से मिलते-जुलते आए, जिससे उन्हें काफी लाभ मिला। मैंने एलन हैंडबुक से पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स का भी गहन रिवीजन किया। अपनी सक्सेस का श्रेय मैं एलन के अनुभवी फैकल्टी की गाइडेंस और अपने पेरेन्ट्स के निरंतर सहयोग को देते हैं। एलन की पढ़ाई मेरे लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

    Click here to Read More
    Previous Article
    जेईई-मेन रिजल्ट एनालिसिस: दिव्यांग कैटेगिरी में 0 पर्सेन्टाइल पर एडवांस्ड के लिए पात्रता
    Next Article
    सीएआईटी के तीसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर विभिन्न व्यापारी संगठनों द्वारा रमेश गुप्ता का भव्य स्वागत

    Related रिजल्ट Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment