Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    डॉ. अमित वर्मा को ‘वरिष्ठ जन संचार शिक्षण उत्कृष्टता सम्मान’ से सम्मानित

    1 hour ago

    जयपुर। पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर में आयोजित 58वें राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस एवं सम्मान समारोह में जनसंचार एवं मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. अमित वर्मा को ‘वरिष्ठ जन संचार शिक्षण उत्कृष्टता सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह समारोह पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI), जयपुर चैप्टर द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें जनसंपर्क, मीडिया और संचार के क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि पवन अरोड़ा (सेवानिवृत्त आईएएस), मैनेजिंग एडिटर, फर्स्ट इंडिया ग्रुप; अध्यक्ष प्रो. एन. के. पांडेय, कुलपति, हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर; तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. लालचंद भारती, वरिष्ठ शिक्षाविद, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सदस्य, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी प्रेरक उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को विशेष रूप से समृद्ध किया।

     

    डॉ. अमित वर्मा को यह सम्मान जनसंचार शिक्षा, शोध एवं सामुदायिक मीडिया के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने मीडिया साक्षरता के प्रसार, डिजिटल संचार के प्रभावी उपयोग तथा विद्यार्थियों को व्यवहारिक एवं शोध-आधारित शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके कार्यों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। डॉ. अमित वर्मा मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में सहायक रजिस्ट्रार एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार के एसोसिएट प्रोफेसर हैं। वे जर्नल ऑफ कम्युनिकेशन एंड मैनेजमेंट तथा हेल्थ एंड ह्यूमैनिटीज के संपादक-इन-चीफ हैं तथा IAMCR के पार्टिसिपेटरी कम्युनिकेशन रिसर्च सेक्शन के वाइस चेयर के रूप में भी कार्यरत हैं। 

     

    सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. वर्मा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में भी मीडिया शिक्षा, शोध तथा समाजोन्मुखी संचार के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    पृथ्वी दिवस के अवसर पर ‘द ट्रिपल प्लेनेटरी क्राइसिस’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन
    Next Article
    सेकंड ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-14 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह उत्साह के साथ आयोजित

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment