Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी गर्ल्स कॉलेज में “एप्लिकेशन ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पर पावर सेमिनार आयोजित

    2 hours ago

    जयपुर: बियानी गर्ल्स कॉलेज के आईटी विभाग द्वारा आईसीटी अकादमी के सहयोग से “एप्लिकेशन ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)” विषय पर एक पावर सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।

     

    इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एडवांस टेक्नोलॉजी एवं उनके व्यावहारिक उपयोगों से अवगत कराना था।

     

    इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में एआई विशेषज्ञ निशांत भारद्वाज ((संस्थापक एवं एआई कोच, स्किलगोरिद्म) उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में एआई के बढ़ते उपयोग और भविष्य में इसके करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

     

    कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक एवं सक्रिय रूप से भाग लिया। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक अनुप्रयोगों से जोड़ते हुए उपयोगी एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, जिससे उनकी समझ और रुचि दोनों में वृद्धि हुई।

     

    कार्यक्रम का आयोजन डॉ. संजय बियानी (डायरेक्टर एकेडमिक्स) के मार्गदर्शन में किया गया । जिसमें सीए अभिषेक बियानी (असिस्टेंट डायरेक्टर) एवं डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल (प्राचार्य व डीन) और आईटी विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन बागोरिया का विशेष सहयोग रहा।

     

    यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सैनिकों की पेंशन में कटौती,अधिकारियों की बढ़ेगी सर्विस,नया प्रस्ताव लाएगी सरकार देखें खबर| Yugcharan
    Next Article
    बाड़मेर भाजपा जिला कार्यालय के नए भवन का भव्य लोकार्पण

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment