Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बिना ट्यूशन एसएमएस स्कूल की जान्हवी ने हासिल किए 98.60 फीसदी अंक

    5 hours ago

    जयपुर। महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। खास बात यह रही कि जान्हवी ने बिना किसी ट्यूशन के केवल सेल्फ स्टडी के दम पर यह उपलब्धि प्राप्त की। जान्हवी ने संस्कृत और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में 100-100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा सोशल साइंस में 99 और साइंस में 98 अंक प्राप्त किए। उनकी इस उपलब्धि ने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। जान्हवी के पिता दीपक शर्मा और माता डॉ.मीना शर्मा ने बेटी की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। वहीं, जान्हवी ने अपनी सफलता का श्रेय सेल्फ स्टडी, सही समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास को दिया। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि बिना कोचिंग के भी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    After Decades in JDU, Why K C Tyagi Left? Inside Nitish Kumar, Bihar Politics & Power Game Exposed🔥
    Next Article
    बिना ट्यूशन एसएमएस स्कूल की जान्हवी ने हासिल किए 98.60 फीसदी अंक, AI में मिले 100 में से 100

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment