Language Settings

भारत में अब 1,400 से अधिक विश्वविद्यालय हैं, जबकि 2014-15 में इनकी संख्या 760 थी: उपराष्ट्रपति

5 hours ago

15

0

शिक्षा को राष्ट्रों, संस्कृतियों और समुदायों के बीच एक सेतु बनना चाहिए

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के 23वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित किया।

उन्होंने सिम्बायोसिस को अंतरराष्ट्रीय समझ, शैक्षणिक उत्कृष्टता और समावेशी शिक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए कहा, इसका नाम ही सह-अस्तित्व, आपसी सम्मान और विभिन्न संस्कृतियों और विचारों को एक साथ लाने से मिलने वाले समृद्ध अनुभव को दर्शाता है।  

उन्होंने सिम्बायोसिस के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की सराहना करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय ने 2024 में दुबई में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शाखा परिसर स्थापित किया। इस तरह की पहल भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच शैक्षिक संबंधों को मजबूत करती है और वैश्विक उच्च शिक्षा में भारत की महत्ता को बढ़ाती है।

उपराष्ट्रपति ने बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में सिम्बायोसिस में 62,000 से अधिक छात्र हैं, जिनमें पूरे भारत से 29,000 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। 85 देशों के 3,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि विश्वविद्यालय समावेशी और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के प्रति दृढ़ है।

विश्वविद्यालयों की संख्या 2014-15 में 760 थी जो आज बढ़कर 1,400 से अधिक हो गई है। उन्होंने बताया कि आईआई टी की संख्या 16 से बढ़कर 23, आईआई एम की संख्या 13 से बढ़कर 22 और एम्स संस्थानों की संख्या 8 से बढ़कर 23 हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि उच्च शिक्षा में नामांकन 2014-15 में 3.4 करोड़ था जो अब बढ़कर 4.5 करोड़ से अधिक छात्रों तक पहुंच गया है।

उपराष्ट्रपति ने एक जिम्मेदार वैश्विक साझेदार के रूप में भारत की भूमिका पर जोर देते हुए इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन कार्यक्रम का उल्लेख किया। इससे 160 से अधिक साझेदार देशों के पेशेवरों और अधिकारियों को लाभ मिलता है।

उन्होंने कहा कि यूपीआई और इंडिया स्टैक जैसी पहलें वैश्विक डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, वित्तीय समावेशन और सुशासन में भारत के बढ़ते योगदान को दर्शाती हैं। तंजानिया के ज़ांज़ीबार में आईआईटी मद्रास का अंतरराष्ट्रीय परिसर, अफ्रीका के साथ भारत की बढ़ती शैक्षिक और तकनीकी साझेदारी का एक और उदाहरण है।

------------------

Click here to Read More
Previous Article
मां को अंतिम विदाई देते वक्त भावुक हुए सीएम योगी, छलक पड़े आंसू; छोटे बेटों ने दी मुखाग्नि
Next Article
गर्वमेंट ई-मार्केट प्लेस ने आदिवासी उद्यमियों के लिए सार्वजनिक खरीद का मौका

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment