Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग ने ग्रहण किया पदभार, विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली

    3 weeks ago

    जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा, भाषा एवं पुस्तकालय विभाग एवं पंचायती राज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग एवं संस्कृत शिक्षा विभाग राजस्थान राजेश यादव ने सोमवार को पदग्रहण के बाद शिक्षा संकुल स्थित माधव सभागार में विभागीय अधिकारियों की प्रथम बैठक ली। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने उन्हें विभागीय गतिविधियों व योजनाओं की मूलभूत जानकारी दी। राजेश यादव ने अधिकारियों से संबंधित प्रकोष्ठ की संरचना से लेकर वर्तमान में संचालित गतिविधियों तक का फीडबैक व जानकारी ली और विभिन्न सुझाव दिए। इस अवसर पर संयुक्त सचिव महेन्द्र खींची, निदेशक माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट, वित्त सलाहकार श्रीमती अनुपमा शर्मा, निदेशक संस्कृत शिक्षा श्रीमती प्रियंका जोधावत, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक प्रथम श्रीमती सीमा शर्मा, द्वितीय अशेाक कुमार मीणा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं परीक्षा का परिणाम कल,24 को, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर दोपहर 1 बजे करेंगे जारी
    Next Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसएस द्वारा ‘विकसित भारत’ अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment