Language Settings

योगा फॉर एवरीडे एंड एवरीवन“ विषय पर एक विशेष योग सत्र का किया गया आयोजन

13 minutes ago

2

0

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के वेलनेस क्लब द्वारा दिनांक 25 नवंबर 2026 को ‘योगा फॉर एवरीडे एंड एवरीवन“ विषय पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया इस सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक सीमा भारद्वाज द्वारा किया गया, सत्र का मुख्य उद्देश्य दैनिक जीवन में योग के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने हेतु प्रेरित करना है। प्रतिभागियों को योग के विभिन्न अभ्यासों एवं उनके दैनिक जीवन में उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान दी गई। योग प्रशिक्षक सीमा भारद्वाज द्वारा छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को नियमित योगाभ्यास, शारीरिक सक्रियता, मानसिक शांति एवं तनाव प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया गया सत्र में दैनिक जीवन में सरल योगासन एवं प्राणायाम को अपनाने के व्यावहारिक तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शैक्षणिक विकास के साथ-साथ छात्राओं का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वेलनेस क्लब संयोजिका डॉ. पालू जोशी एवं डॉ. मृणाली कांकर, डॉ. चेतना शर्मा एवं डॉ. रेणु शक्तावत की भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में क्लब संयोजिका का डॉ पालु जोशी द्वारा प्रशिक्षिका का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम में छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं ने भाग लिया। इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा सकारात्मक एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

Click here to Read More
Previous Article
बियानी ग्रुप और जापान की कवान्सेई गाकुइन यूनिवर्सिटी की संयुक्त पहल ‘प्रोजेक्ट मुस्कान’, प्रदूषण नियंत्रण के लिए विकसित हो रही विशेष डिवाइस
Next Article
शैक्षिक प्रशासन में डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं ई-शासन के नवाचारों पर सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment