Language Settings

बियानी ग्रुप और जापान की कवान्सेई गाकुइन यूनिवर्सिटी की संयुक्त पहल ‘प्रोजेक्ट मुस्कान’, प्रदूषण नियंत्रण के लिए विकसित हो रही विशेष डिवाइस

15 minutes ago

2

0

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ एवं जापान की प्रतिष्ठित कवान्सेई गाकुइन यूनिवर्सिटी (KGU) संयुक्त रूप से ‘प्रोजेक्ट मुस्कान’ पर कार्य कर रहे हैं। इस परियोजना का उद्देश्य शोध एवं तकनीकी नवाचार के माध्यम से प्रदूषण को नियंत्रित करने वाली एक विशेष डिवाइस विकसित करना है। इसकी पहल बियानी ग्रुप के रिसर्च एंड डेवलपमेंट हेड डॉ. मनीष बियानी ने की है। परियोजना के तहत भारत और जापान के शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं तकनीकी विशेषज्ञ मिलकर अनुसंधान एवं विकास कार्य कर रहे हैं।

 

इसी क्रम में आज बियानी गर्ल्स कॉलेज, जयपुर एवं कवान्सेई गाकुइन यूनिवर्सिटी, जापान के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रोजेक्ट मुस्कान’ के अंतर्गत जागरूकता एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ ओसाका एवं कवान्सेई गाकुइन यूनिवर्सिटी के प्रो. हिरोहिसा तनाका, आईआईटी दिल्ली की प्रो. गजाला हबीब, बियानी कॉलेज की असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राधिका बियानी, प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, बियानी बायोसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. विष्णु शर्मा तथा इंटरनेशनल रिलेशन एवं ट्रेनिंग प्लेसमेंट हेड डॉ. स्मृति तिवारी सहित भारत और जापान के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

 

प्रो. हिरोहिसा तनाका ने स्वच्छ वायु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रोजेक्ट मुस्कान की टीम के समर्पित प्रयासों और योगदान की सराहना की। उन्होंने वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ हवा के महत्व को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

वहीं, प्रो. गजाला हबीब ने एयर पॉल्यूशन मॉनिटरिंग सिस्टम के विभिन्न उपकरणों और उनकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्टर होल्डर के माध्यम से पार्टिकुलेट मैटर एकत्रित किया जाता है, जबकि एथेलोमीटर से ब्लैक कार्बन की सांद्रता मापी जाती है। इसके अलावा, यह सिस्टम हवा में मौजूद कणों की संख्या और उनके प्रकाश प्रकीर्णन को भी मापता है। उन्होंने टेसटो 400 एनालाइजर से CO₂ की सांद्रता मापने तथा डाइल्यूशन टनल में प्रदूषकों के तनुकरण अनुपात को समझने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया।

 

इस अवसर पर आईआईटी दिल्ली के पीएच.डी. शोधार्थी कारे गौड़ा ने DOC और DPF तकनीकों के माध्यम से डीजल वाहनों के प्रदूषण में कमी से जुड़े परिणाम प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि इन तकनीकों के उपयोग से पार्टिकुलेट मैटर की संख्या लगभग 14.5 लाख से घटकर 56 हजार प्रति घन सेंटीमीटर रह गई, जिससे करीब 95 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। वहीं, NOx उत्सर्जन बेसलाइन स्तर के लगभग 40 प्रतिशत और CO उत्सर्जन 75 प्रतिशत तक रह गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये प्रारंभिक निष्कर्ष हैं तथा विस्तृत रासायनिक विश्लेषण एवं मूल्यांकन अभी जारी है। आगामी लगभग एक महीने में पूरी रिपोर्ट साझा की जाएगी।

 

कार्यक्रम में जापान से सोकी कामियो एवं हिदेताका तनाबे, प्रोजेक्ट असिस्टेंट राहुल कुमार तथा बियानी गर्ल्स कॉलेज की साक्षी और मीनल शर्मा सहित अन्य शोधार्थियों ने भी अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।

 

कार्यक्रम के आयोजन में बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के डायरेक्टर (एकेडमिक्स) डॉ. संजय बियानी, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राधिका बियानी डागा, प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल एवं हेड (साइंस) डॉ. शिल्पा भार्गव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

‘प्रोजेक्ट मुस्कान’ भारत और जापान के बीच शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी नवाचार और अंतरराष्ट्रीय शोध साझेदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

Click here to Read More
Previous Article
राजस्थान विश्वविद्यालय के पदोन्नत प्रोफेसरों के 8 वर्षों से लंबित वेतन निर्धारण के निस्तारण हेतु 'आरुटा' (ARUTA) प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment