Language Settings

शैक्षिक प्रशासन में डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं ई-शासन के नवाचारों पर सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ

9 minutes ago

2

0

जयपुर। आज का युग प्रौद्यौगिकी का युग है।डिजिटल तकनीकी से जो दूर रहते हैं वे आज केसमाज के साथ नहीं चल सकते।

इस दृष्टि से केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर के प्राध्यापक विकास केन्द्र (Faculty Development Centre) द्वारा ‘शैक्षिक प्रशासन में डिजिटल प्रौद्योगिकी : ई-शासन के सिद्धान्त, प्रयोग, प्रबन्धन एवं नवाचार’ विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 25 से 30 नवम्बर 2026 तक किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य उच्च शिक्षा के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग, ई-शासन की कार्यप्रणाली तथा नवाचारपरक व्यवस्थाओं के प्रति शिक्षकों एवं प्रतिभागियों को जागरूक और दक्ष बनाना है।

कार्यशाला का उद्घाटन 25 नवम्बर को प्रातः 10 बजे किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी का मार्गदर्शक सान्निध्य प्राप्त हुआ। जयपुर परिसर के निदेशक प्रो. लोकमान्य मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनमोहन शर्मा (RAS-2018), उपायुक्त, सांगानेर-मानसरोवर, जयपुर उपस्थित रहे। सारस्वत अतिथि के रूप में प्रो. कुलदीप शर्मा तथा मुख्य मार्गदर्शक के रूप में प्रो. वाय. एस. रमेश की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

वर्तमान समय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक की भूमिका निरन्तर विस्तृत हो रही है। प्रवेश प्रक्रिया, शैक्षणिक अभिलेखों का प्रबन्धन, ऑनलाइन सेवाएँ, प्रशासनिक पारदर्शिता, डिजिटल संसाधनों का उपयोग तथा ई-गवर्नेंस की विभिन्न प्रणालियाँ शिक्षण संस्थानों की कार्यसंस्कृति का महत्त्वपूर्ण अंग बनती जा रही हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में यह कार्यशाला प्रतिभागियों को डिजिटल प्रशासन की सैद्धान्तिक समझ के साथ-साथ उसके व्यावहारिक पक्षों से भी परिचित कराने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है।

कार्यशाला की समन्वयक डॉ अंजू चौधरी ने बताया कि कार्यशाला के अन्तर्गत ई-शासन की अवधारणा, शैक्षिक प्रशासन में डिजिटल प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग, प्रशासनिक प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण, प्रभावी प्रबन्धन तथा तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं व्यावहारिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

 

परिसर मीडिया प्रभारी डॉ रानी दाधीच ने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकी साधनों के उपयोग द्वारा शैक्षिक संस्थानों की कार्यक्षमता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता में अभिवृद्धि के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

जयपुर परिसर में आयोजित होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में प्राध्यापक विकास केन्द्र के समन्वयक प्रो. श्रीधर मिश्र , सह-समन्वयक डॉ. सच्चिदानन्द स्नेही तथा कार्यक्रम-सह-समन्वयक के रूप में डॉ. दयानिधि शर्मा सहित प्रतिभागी एवं एवं अनेक विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

प्रो वाय एस रमेश ने बताया कि ई गवर्नेंस का मतलब सिर्फ़ फाइलों को ऑनलाइन चलाना ही नहीं है , इसका मूल उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शी तथा समुचित प्रबंध लाना है । इस कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागी जानेगे कि ई गवर्नेंस भारत में कब प्रारंभ हुई। ई गवर्नेंस के इतिहास, प्रक्रिया, विधि तथा गतिविधियों आदि नौ स्तंभों को जान सकेंगे।

हाई स्पीड इंटरनेट जहाँ है वाहन ई गवर्नेंस अत्यंत सरल तरीक़े से सफलता पूर्वक कार्य कर सकता है। सरकार की जी टू जी , जी टू सी, जी टू ई तथा जी टू बी जैसी ई गवर्नेंस योजना की परिकल्पना को प्रतिभागी समझ सकेंगे।

 

नई दिल्ली से सारस्वत अतिथि के रूप में जुड़े प्रो कुलदीप शर्मा ने बताया कि पहले भी प्रशासन में ए आई का प्रयोग होता था किंतु उसका अर्थ था अप्रूवल तथा इंस्ट्रक्शन । वर्तमान में उसी ए आई का स्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने ले लिया है।

अतः विश्वविद्यालय स्तर पर वर्तमान जगत में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्यशालाएं आधारस्तंभभूत सिद्ध होंगी।

 

 

सांगानेर क्षेत्र के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने सुशासन के महत्वपूर्ण तकनीकी सूचकांकों पर प्रकाश डाला तथा प्रतिभागियों को डिजिटल प्रौद्योगिकी का महत्व बताया तथा इसके आधिकारिक प्रयोग हेतु प्रेरित किया । डॉ शर्मा ने बताया कि भारत में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग DARPG इस सूचकांक पर कार्य करता है जिससे शासन व्यवस्था को प्रतिष्ठित रूप से लागू किया जा सके।

राज्य स्तर पर यह कार्य जिला सुशासन सूचकांक DGGI के माध्यम से प्रवृत्त होता है।

 

सैद्धांतिक विषयों की ओर संकेत करते हुए डॉ शर्मा ने ई गवर्नेंस के व्यावहारिक उपयोग पर बल दिया।

प्रेम में गहराई होती है और श्रद्धा में विस्तार होता है ।चूंकि संस्कृत वैज्ञानिक भाषा है अतः है उसके भी ई गवर्नेंस की महती आवश्यकता है। हमें संस्कृत के प्रति श्रद्धा भाव रखकर उसे विस्तार की और ले जाने की आवश्यकता है ।

 

प्रो सच्चिदानंद स्नेही ने बताया कि 7 राज्यों के 42 प्रतिभागियो ने भाग लिया है।

इस प्राध्यापक विकास केंद्र का उद्देश्य भारत के विविध विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को शैक्षिक एवं प्रशासनिक उभयविध दक्षता प्रदान करना है।

 

परिसर निदेशक प्रो लोक मान्य मिश्र ने बताया कि यह कार्यशाला केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की उस व्यापक शैक्षिक दृष्टि की परिचायक है, जिसके अन्तर्गत भारतीय ज्ञान परम्परा के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी संसाधनों और नवाचारों को उच्च शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

कार्यशाला का आयोजन प्राध्यापक विकास केन्द्र, संवादशाला, नवीन भवन, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में किया जा रहा है।

 

Click here to Read More
Previous Article
योगा फॉर एवरीडे एंड एवरीवन“ विषय पर एक विशेष योग सत्र का किया गया आयोजन

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment